फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Recipe: घर से दूर रहते हैं तो आसान विधि से तैयार करें यूपी स्टाइल तहरी, खाकर आ जाएगा मजा

Wed, 10 Sep 2025 10:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Make Up Style Tehri At Home: तहरी का नाम आपने कभी न कभी तो सुना ही होगा। ऐसे में हम आपको यहां इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
यूपी स्टाइल तहरी बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : instagram
How To Make Up Style Tehri At Home: खासकर अगर आप उत्तर प्रदेश, बिहार या आसपास के इलाकों से हैं, तो स्वादिष्ट और मसालेदार तहरी आपके घर में जरूर बनती होगी। तहरी को आमतौर पर सब्ज़ियों और मसालों के साथ चावल में पकाया जाता है, जो न सिर्फ झटपट तैयार हो जाती है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है।

ये एक तरह से वेज पुलाव जैसा दिखता है, लेकिन उसमें देसी तड़का और यूपी का पारंपरिक स्वाद होता है। तहरी का सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि आप इसमें मौसमी सब्जियां डालकर इसे और भी पौष्टिक बना सकते हैं।

चाहे त्योहार हो या रोज का खाना, तहरी हर मौके पर एक परफेक्ट चॉइस होती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे तहरी बनाने का सबसे आसान तरीका, जिससे आप घर बैठे झटपट स्वादिष्ट यूपी स्टाइल तहरी तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
यूपी स्टाइल तहरी बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
यूपी स्टाइल तहरी बनाने का सामान
  • बासमती चावल – 1 कप
  • आलू – 2
  • फूलगोभी 
  • मटर – ½ कप (हरी मटर)
  • गाजर – ½ कप (कटी हुई)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
  • हल्दी – ½ चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • गरम मसाला – ½ चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • देसी घी और तेल – 2 चम्मच
  • पानी – 2 कप
  • हरा धनिया
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : Adobe
विधि

तहरी को बनाने के लिए सबसे पहले तो चावलों को आधा घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इससे ये ज्यादा खिले-खिले बनेंगे। अब जब चावल भीग जाएं तो अब सब्जियों को तैयार करें। इसके लिए आलू, गोभी, गाजर और टमाटर को अच्छी तरह से धोकर बराबर भागों में काट लें। इसके बाद एक भारी तले वाली कढ़ाही या कुकर में तेल/घी गरम करें।  

4 of 6
विधि - फोटो : instagram
जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज डालकर सुनहरा भूनें, फिर हरी मिर्च डालें। टमाटर डालें, फिर हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक मिलाएं। 2-3 मिनट पकाएं।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : instagram
जब टमाटर गल जाएं तो कटे हुए आलू, गाजर, फूलगोभी और मटर डालें। 5-7 मिनट तक भूनें। सब्जियों को अच्छी तरह से भूनने के बाद अब भिगोए हुए चावल डालकर सब्ज़ियों के साथ धीरे से मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : instagram
अब 2 कप पानी डालें और फिर कढ़ाही को ढक्कन से ढककर बंद कर दें। इस इसे धीमी आंच पर पानी सूखने तक पकाएं। जब ये पक जाए तो गैस बंद करें और इसे सजाने के लिए हरा धनिया डालें। बस गरमागरम अचार, दही और पापड़ के साथ परोसें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें