फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस 5 मिनट में तैयार करें चाय के साथ ये स्नैक्स, टेस्टी होने के साथ ही सेहत के लिए भी हैं फायदेमंद

Sun, 19 Apr 2020 09:23 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस लॉकडाउन में हर कोई घर में रहने के लिए मजबूर है। लेकिन वर्क फ्रॉम होम के चक्कर में काम से फुर्सत नहीं मिलती। ऐसे में हम लेकर आएं हैं शाम की चाय या कॉफी के साथ बनाने के लिए टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स जिसे खाने के बाद आपको बाहर की वो चटपटी फुल्की और चाट याद नहीं आएगी। साथ ही शाम को लगने वाली भूख से भी छुटकारा मिल जाएगा। आगे की स्लाइड में पढ़ें रेसिपी।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
एग सैंडविच
अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैं तो एग सैंडविच एक फटाफट बन जाने वाला स्नैक्स है। इसे आप चाहे तो सुबह के नाश्ते में भी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए बस आपको चाहिए दो अंडे, दो ब्रेड, मक्खन या ऑलिव ऑयल, नमक, काली मिर्च, ऑर्गेनो और चिली फ्लैक्स।
इसे बनाने के लिए बस एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें दो अंडे सीधे फो़ड़ कर डाल दें। इसे आठ से दस मिनट तक पकाएं और नमक, एक चुटकी कालीमिर्च, चिली फ्लैक्स और ऑर्गेनो डाले। अब इसे ब्रेड की स्लाइस के ऊपर निकाल कर सैंडविच की तरह से सेंक लें। तैयार है आपका एग सैंडविच, जिसे बनाने में मात्र दस से पंद्रह मिनट लगेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
पीनट बटर सैंडविच
इसे बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले पीनट बटर की जरूरत होगी। बस ब्रेड की एक स्लाइस पर इसे लगाकर सीधे सैंडविच की तरह खाएं। ये घर पर रहते हुए आपकी मीठे की क्रेविंग को भी दूर करेगा।

 

4 of 5
पीनट चाट
भुनी हुई मूंगफली को लेकर उसमें टमाटर, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, चाट मसाला डालें। आप चाहें तो इसमें कुछ हरी धनिया की पत्तियां और पसंद के अनुसार सब्जियां भी डाल सकते हैं। झटपट तैयार है प्रोटीन से भरपूर शाम का नाश्ता।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोस्टेड मखाना
शाम की चाय और कॉफी के साथ एक पैन में मखाना, बादाम और अखरोट को थोड़ा सा घी डालकर रोस्ट कर लें। तैयार है परफेक्ट हेल्दी स्नैक्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें