फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe From Methi Leaves: हरी मेथी से बनने वाले पांच पकवान, इनमें से एक तो बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं

Fri, 08 Nov 2024 05:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों की शुरुआत होते ही बाजारों में मेथी बिकना शुरू हो गई है। ऐसे में अपने परिवारवालों को मेथी की पत्तियों से बनने वाले इन स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद चखाएं। 
विज्ञापन
1 of 6
मेथी - फोटो : Adobe stock
Recipe From Methi Leaves:  सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार रंग-बिरंगी सब्जियों से गुलजार हो जाता है। इसी मौसम में ही गाजर, पालक, मटर, गोभी और मेथी जैसी सब्जियां बाजार में बेहद कम दामों में बिकने लगती हैं। अगर बात करें मेथी कि तो सौंधी-सौंधी खुशबू वाली मेथी की पत्तियां खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती हैं।

अक्सर लोगों को लगता है कि इन पत्तियों से सिर्फ सब्जी बनती है, जबकि ऐसा नहीं है। मेथी की पत्तियां सब्जी बनाने के अलावा भी कई अन्य पकवान बनाने के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती हैं। यहां आज हम आपको इन्हीं पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं।  इनमें से एक पकवान तो ऐसा है, जिसे आपके घर से बच्चे भी न सिर्फ चाव से खाएंगे, बल्कि दोबारा इसकी मांग भी अवश्य करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
हरी मेथी से बनने वाले पांच पकवान - फोटो : instagram
मेथी दाल

हरी मेथी और उड़द की दाल का मिश्रण खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसमें साधारण तरह से मेथी संग दाल बनाकर उसमें हल्दी, मिर्च और तड़का लगाया जाता है, जिससे यह स्वाद में बहुत ही अच्छा लगने लगता है।
विज्ञापन

3 of 6
हरी मेथी से बनने वाले पांच पकवान - फोटो : instagram
मेथी आलू

हरी मेथी को उबले हुए आलू में मिलाकर सादा और मसालेदार सब्जी तैयार की जाती है। इसे दाल-रोटी या फिर पराठे के साथ खाया जाता है। मेथी के आलू की सब्जी खाने में स्वादिष्ट लगती है। 
 

4 of 6
हरी मेथी से बनने वाले पांच पकवान - फोटो : instagram
मेथी मठरी

हरी मेथी और मसालों से बनी क्रिस्पी मठरी एक स्वादिष्ट स्नैक है। इसे चाय के साथ खाया जा सकता है। यह विशेष रूप से सर्दियों में लोकप्रिय होती है। इसे लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
हरी मेथी से बनने वाले पांच पकवान - फोटो : instagram
मेथी का साग

यह एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय पकवान है, जिसमें हरी मेथी को अन्य सागों के साथ मिलाकर पकाया जाता है। इसे मक्के की रोटी के साथ परोसा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरी मेथी से बनने वाले पांच पकवान - फोटो : instagram
मेथी का पराठा

ये बच्चों के सबसे पसंदीदा पकवानों में शामिल है। इसे लोग चाय, दही और अचार के साथ परोसते हैं। हरी मेथी को आटे में मिलाकर स्वादिष्ट पराठे बनाए जाते हैं। यह नाश्ते या लंच के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। लोग इसे टिफिन में रखना भी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें