फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरबूज खाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, कहीं पछताना ना पड़ जाए

Tue, 28 May 2019 07:51 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
watermelon
गर्मी के मौसम में तरबूज लगभग हर किसी का पसंदीदा फल होता है। यह न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि इसका सेवन हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।  क्या आपको मालूम है कि गुणों की खान कहे जाने वाला तरबूज का ज्यादा सेवन हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।  
विज्ञापन

2 of 5
watermelon - फोटो : file photo
अब आपके दिमाग में पहला सवाल होगा कि इसे कितनी मात्रा में खाया जाए ये कैसे मालूम होगा। तो बता दें एक दिन में 400-500 ग्राम तरबूज का सेवन करना ठीक रहता है। इससे अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में...
विज्ञापन

3 of 5
watermelon seed
तरबूज में अच्छी मात्रा में पानी तो होता ही है साथ ही इसमें डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है। तरबूज का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पेट से संबंधित जैसे गैस, पेट फूलना और डायरिया जैसे कई परेशानियां हो सकती हैं। 

4 of 5
watermelon seed
तरबूज के अधिक सेवन से शरीर में पानी की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो सकती है, जो आपके लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है। कई बार ऐसा होता है कि शरीर में पानी के बढ़े हुए स्तर के कारण पानी बाहर नहीं निकल पाता, जिस वजह से शरीर में ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है और इसी वजह से पैरों में सूजन और थकान जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
watermelon
तरबूज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी मात्रा में होता है। जिसके कारण तरबूज का ज्यादा सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज के स्तर में इजाफा हो सकता है। जिस वजह से मधुमेह के पेशेंट्स को तरबूज का सेवन थोड़ी मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें