फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर को ताकत देता है अंकुरित अनाज, दिनभर रहेंगे तरोताजा

Thu, 29 Aug 2019 05:58 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sprouts
यूं तो सभी डायटीशियन सुबह नाश्ते और सही मात्रा में समय से भोजन करने की सलाह देते हैं, लेकिन खाने में कौन सी ऐसी चीजें हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं, यह जानना भी जरूरी हैं। पौष्टिक तत्वों से भरपूर अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स) का स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। यह शरीर को भरपूर पोषण देते हैं। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर में पोषक तत्वों की कमी रह जाना आम बात है। ऐसे में स्प्राउट्स का प्रयोग इस कमी को पूरा करने में सहायक है। एक्शन कैंसर अस्पताल की सीनियर डायटीशियन शिखा कौशिक कहती हैं नाश्ते में स्प्राउट्स का प्रयोग आपको दिनभर के लिए पोषण और एनर्जी देता है।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बाजार में मिला खराब सामान - फोटो : amar ujala
आजकल बाजार में रेडीमेड स्प्राउट्स आसानी से मिल जाते हैं। वहीं आप घर पर मूंग और चनो को भिगोकर इसे बना सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपको रातभर इन चीजों को पानी में भिगोकर रखना होगा। स्प्राउट्स में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को स्वस्थ बनाता है और आयरन स्वस्थ रक्त कोशिका के निर्माण में मदद करता है। यह विटामिन बी12 और विटामिन सी से भरपूर होता है।
विज्ञापन

3 of 5
अंकुरित चने - फोटो : getty images
साधारण तौर पर स्प्राउट्स खाने में कई बार लोगों को अच्छा नहीं लगता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें खीरे, प्याज और टमाटर आदि के टुकड़े, नींबू का रस, नमक आदि डालकर स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। यह पाचन को ठीक रखने में मदद करता है। यदि पेट से संबंधित गैस आदि किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका सीधे सेवन करने की बजाय हल्का सा स्टीम करके खा सकते हैं।

4 of 5
Sprouts
स्टीम खाद्य पदार्थ तैलीय खाद्य पदार्थ से बेहतर होते हैं। आजकल विटामिन खासकर विटामिन बी की कमी एक आम समस्या हो गई है। यह बालों और चेहरे को बेहद प्रभावित करती है। ऐसे में स्प्राउट्स का उपयोग लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
acidity - फोटो : file photo
अंकुरित अनाज खाते वक्त इनका ख्याल रखें
1. यह किसी भी आयु वर्ग के लोगों के लिए बेहतर नाश्ता हो सकता है। वहीं शाम को हल्की भूख के दौरान भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. यदि गैस की समस्या है तो स्प्राउट्स को हल्का भाप देकर खाना चाहिए।
3. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नीबू, टमाटर, प्याज, खीरा आदि मिला सकते हैं। इसे तले नहीं हल्का कच्चा का स्ट्रीम करके ही खाएं।
4. चेहरे की चमक बढ़ाने में भी यह मददगार होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें