हम अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। इन्हीं में एक है तुलसी वाला दूध। सर्दी, जुकाम और सिरदर्द में तुलसी का काढ़ा बनाकर पिया जाता है, लेकिन अगर इसे दूध में उबालकर पिया जाए तो यह कई बीमारियों से हमें कवच प्रदान करता है। रोजाना तुलसी वाला दूध पीने से इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।