फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो पीपल का पेड़ करेगा आपका इलाज

Sun, 18 Feb 2018 09:32 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
peepal
हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ को बेहद खास माना जाता है। लोगों का मानना है कि पीपल के पेड़ में देवताओं का वास होता है इसलिए लोग इसकी पूजा करते हैं। आपको बता दें पीपल का पेड़ हमें सबसे ज्यादा ऑक्सीजन प्रदान करता है, इस कारण वह सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी होता है। औषधीय गुणों से भरपूर पीपल के पेड़ को कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आगे की स्लाइड्स में जाने पीपल के पेड़ के कुछ हैरान कर देने वाले फायदे...
विज्ञापन

2 of 6
peepal
यह लिवर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। जिन लोगों के लिवर से संबंधित परेशानी हो वे 3-4 ताजे पीपल की पत्तियों को चीनी या मिश्री में मिलाकर इसका पाउडर बना लें। तैयार पाउडर को 250 ग्राम पानी में मिलाकर 5 दिन तक दिन में दो बार पिए। यह तरीका पीलिया रोग में भी कारगार साबित होता है।
विज्ञापन

3 of 6
peepal
पीपल का पत्ता खून साफ करने में भी कारगार है। इसके लिए 1-2 ग्राम पीपल बीज पाउडर को शहद में मिलाकर रोजाना दो बार खाए। ऐसा करने से आपका खून साफ होता है।

4 of 6
peepal
अगर आपके दांतों में दर्द है तो पीपल के पेड़ की छाल को बराबर मात्रा में लेकर इसका मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को गर्म पानी में उबाल लें। अब इस पानी से कुल्ला करने से दांतों का दर्द झट से दूर हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
peepal
रोजाना पीपल के 5 से10 फल खाने से कब्ज रोग में फायदा होता है। अगर आपके पेट में दर्द है तो आप पीपल की 2-5 पत्तियों का पेस्ट बना लें। उसमें 50 ग्राम गुड़ में मिलाकर मिश्रण बना लें। तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर दिन में 3-4 बार खाए। इसे खाने से पेट दर्द में राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
peepal
रोजाना 4 से 5 पीपल की कोमल पत्तियों को चबाने से स्किन की खारिश संबंधित समस्याएं दूर होती हैं व अन्य रोगों में फायदा होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें