फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतून तेल में नींबू का रस मिलाकर पीने के फायदे जान लेंगे तो आज से ही कर देंगे शुरू

Mon, 17 Dec 2018 12:11 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
olive oil
हम सभी को मालूम है कि जैतून के तेल में जितने गुण हैं, वो शायद ही किसी और तेल में हो। इसलिए इसे खाने में इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इससे मालिश से लेकर फेस पैक तक में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं जैतून के तेल में नींबू का रस मिलाकर रोजाना सेवन किया जाए तो यह हमारी सेहत के लिए वरदान समान है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
olive oil
रोजाना सुबह नाश्ता करने से पहले एक चम्मच जैतून तेल में एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। यह गॉलब्लैडर और लीवर को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 5
stomach ache
मौजूदा समय में लोगों की खराब खान-पान की आदतें उनके शरीर के पार्ट्स को कमजोर कर देती हैं। ये खाना पचाना तो मुश्किल होता ही है साथ ही यह हमारे लीवर को खराब करता है। जैतून तेल और नींबू के सेवन से खाना आसानी से हजम हो जाता है, साथ ही पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

4 of 5
diabetes
आपने देखा होगा आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर तीसरा शख्स मोटापे और डायबिटीज जैैसी गंभीर बीमारियों का शिकार है। जैतून तेल और नींबू हमें इनसे भी सुरक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
glowing skin
जैतून तेल और नींबू का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है और आंखों के डार्क सर्कल भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। अगर आप इसे पीना शुरू करने का सोच रहे हैं तो एक बात का खास ख्याल रखें कि इसे लेते समय आपको शराब, स्मोकिंग और जंक फूड से दूरी बनानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें