फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड को प्यूरीफाय करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 नैचुरल फूड

Sun, 16 Jun 2019 05:37 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
healthy food
हमारे शरीर के ऑर्गन्स को चलाने में रक्त की अहम भूमिका होती है। ऑक्सीजन, हॉर्मोन्स, सेल्स, शुगर और फैट को शरीर के हर हिस्से में रक्त ही पहुंचाता है। शरीर को स्वस्थ रखने और बॉडी पार्ट्स के ठीक से काम करने के लिए ये जरुरी है कि रक्त को शुद्ध और टॉक्सिन फ्री रखा जाए, जो कि लीवर और किडनी का काम होता है। आजकल की गलत दिनचर्या और खानपान की वजह से हमारे लीवर और किडनी ठीक ढंग से काम नही करते, जिसका एक कारण रक्त में बहुत सारी अशुद्धियों का जमा होना है। तो ब्लड में जमा अशुद्धियों को दूर करने के लिए सबसे जरुरी है कि हम अपने खानपान में नैचुरल प्यूरीफायर को शामिल करें। आइए जानते है कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनके सेवन से रक्त को शुद्ध रखा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
lemon water - फोटो : social media
लेमन जूस

लेमन जूस रक्त को शुद्ध करने का एक प्राकृतिक तरीका है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है और ये शरीर के pH लेवल को मेंटेन रखता है। नींबू का रस पाचन क्रिया को सही ढंग से चलाने और ब्लड के टॉक्सिन को निकालने में हेल्प करता है। रोज सुबह खाली पेट लेमन जूस शरीर की गंदगी को दूर करता है। एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़कर ब्रेकफास्ट से पहले पीना फायदेमंद है।
विज्ञापन

3 of 6
gr - फोटो : getty images
एप्पल साइडर विनेगर और बेकिंग सोडा

ये मिक्सचर शरीर के यूरीक एसिड को बाहर करता है और ब्लड को शुद्ध करता है। Ph लेवल को मेन्टेन करने और बॉडी टिश्यू को क्लियर करने के लिए ये कारगर है। दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और आधा चम्मच बेकिंग सोडा को एक खाली गिलास में मिलाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब बबल कम हो जाएं तो तुरंत इसे पी जाएं। लेकिन ध्यान रहे अगर आपको हाई ब्लड प्रैशर की समस्या है तो अपने डॉक्टर से कंसल्ट किए बिना इसका सेवन हानिकारक हो सकता है।

4 of 6
basil leaves - फोटो : twitter
बेसिल की पत्तियां

बेसिल की मात्रा अगर हम अपने भोजन में बढ़ा दें तो यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी फ्लेमेट्री तत्व किडनी और लीवर को शुद्ध रखते हैं। ये पाचन शक्ति और नर्वस सिस्टम को सही रखने में भी मददगार है। बेसिल की पत्तियों को गर्म पानी में उबाल कर चाय की तरह पीने से बहुत लाभ मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
turmeric
हल्दी

इसके एंटी बैक्टीरियल गुण के कारण यह बहुत लाभदायक है। ये शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने का काम करता है। आयुर्वेदिक रुप में इसका इस्तेमाल बहुत समय से किया जा रहा है। गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी को मिलाकर पीने से हृदय की बीमारियों में राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
water - फोटो : pexels.com
पानी

रक्त को शुद्ध करने के लिए पानी से बेहतर कुछ नही है। रोजाना दिनभर में दो से तीन लीटर पानी शरीर की अशुद्धियों को आसानी से दूर कर सकता है। ये शरीर के ऑर्गन को सही ढंग से काम करने में मदद करता है और विटामिन, मिनरल्स का फ्लो बना कर रखता है। पानी शरीर के टॉक्सिन को यूरीन के जरिए बाहर निकालने में हेल्प करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें