फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर की वजह से कमजोर हो गई हैं आंखें? ये सुपर फूड्स दिलाएंगे राहत

Tue, 31 Jan 2017 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हेल्दी फूड
बूढ़ापे में तो आंखों की समस्या आम है लेकिन आज के समय में नौजवान, बच्चे सभी इस समस्या से जूझ रहे हैं। घंटों कंप्यूटर के सामने बैठे रहने से, स्मार्टफोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने आदि की वजह से आंखों की रोशनी पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में चश्मा लगाना लोगों की मजबूरी बन जाती है लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर भी इस समस्या से आसानी से निजात पाई जा सकती है।
विज्ञापन

कंप्यूटर की वजह से कमजोर हो गई हैं आंखें? ये सुपर फूड्स दिलाएंगे राहत

2 of 7
हेल्दी फूड
आंवला

आवंला आंखों की समस्या के लिए रामबाण इलाज है। इसमें मौजूद तत्व आंखों की रोशनी बनाए रखते हैं। इसके लिए सुबह खाली पेट आंवले का रस पिएं। आप चाहें तो आंवले का मुरबब्बा या कच्चा आवंला भी खा सकते हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर की वजह से कमजोर हो गई हैं आंखें? ये सुपर फूड्स दिलाएंगे राहत

3 of 7
हेल्दी फूड
बादाम

बादाम में ओमेगा 3, फैटी एसिड और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी में सुधार करते हैं। सोने से पहले बादाम को पानी में भिगो दें और सुबह होने पर छिलका उतार कर खाएं। इससे आपकी याददाश्त बढ़ती है, साथ ही आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

कंप्यूटर की वजह से कमजोर हो गई हैं आंखें? ये सुपर फूड्स दिलाएंगे राहत

4 of 7
हेल्दी फूड
सौंफ

सौंफ में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आंखों की रोशनी तेज करते हैं। इसके सेवन के लिए बादाम, मिश्री और सौंफ को बराबर मात्रा में पीस लें। रात को सोने से पहले इस मिश्रण की एक चम्मच को गुनगुने पानी के साथ लें। करीब 40 दिन तक ऐसा करने से आपको फर्क महसूस होगा।
विज्ञापन

कंप्यूटर की वजह से कमजोर हो गई हैं आंखें? ये सुपर फूड्स दिलाएंगे राहत

5 of 7
हेल्दी फूड
इलायची
  इलायची में मौजूद तत्व आंखों को ठंडक पहुंचाते हैं और इसके सेवन से आंखो की रोशनी तेज होती है। इसे सौंफ के साथ पीस लें और ठंडे दूध में मिलाकर इसका सेवन करें।
विज्ञापन

कंप्यूटर की वजह से कमजोर हो गई हैं आंखें? ये सुपर फूड्स दिलाएंगे राहत

6 of 7
हेल्दी फूड
गाजर

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर का जूस एक कारगर उपाय है। सुबह-शाम गाजर का जूस पीने से आंखों पर चढ़ा चश्मा तक उतर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर की वजह से कमजोर हो गई हैं आंखें? ये सुपर फूड्स दिलाएंगे राहत

7 of 7
हेल्दी फूड
हरी सब्जियां

अपनी डाइट में ऐसी सब्जियों को शामिल करें जिनमें विटामिन ई, बी-कॉम्पलेक्स, सी, डी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता हो। इसके लिए आप गाजर, शकरकंद, चुकुंदर, पालक, अंडे आदि का सेवन कर सकते हैं।

- इसके अलावा रोज सुबह घास पर नंगे पाव चलने से भी आंखों की रोशनी तेज होती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें