फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Tiffin Ideas For Kids: गर्मी में बच्चों के स्कूल टिफिन में क्या रखें? जानिए हेल्दी खाने की लिस्ट

Thu, 28 May 2026 01:52 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हीट वेव में बच्चों के टिफिन में दही-चावल, फ्रूट्स, वेज सैंडविच, खीरा, तरबूज, छाछ और हल्के घर के बने स्नैक्स रखना फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी में टिफिन में क्या रखें? - फोटो : AI

Garmiyon Me Baccho Ke Tiffin Me kya Rakhen: गर्मी और हीट वेव के दौरान बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और उमस बच्चों को जल्दी थका सकती है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए सही खानपान बहुत जरूरी होता है, क्योंकि गर्मियों में शरीर तेजी से पानी और एनर्जी खोता है। अगर बच्चों के टिफिन में भारी, ज्यादा मसालेदार या ऑयली खाना दिया जाए, तो उन्हें सुस्ती, पेट दर्द, डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे मौसम में बच्चों के टिफिन में हल्का, पौष्टिक और शरीर को ठंडक देने वाला खाना रखना बेहतर माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में ऐसे फूड देने चाहिए जो आसानी से पच जाएं और बच्चों को लंबे समय तक एनर्जी भी दें। साथ ही टिफिन में पानी से भरपूर फल और हेल्दी ड्रिंक्स शामिल करना भी फायदेमंद हो सकता है।

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हीट वेव के दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों के टिफिन में क्या रखना चाहिए और किन चीजों से बचना बेहतर हो सकता है। अगर आप भी अपने बच्चे को गर्मियों में हेल्दी और एक्टिव रखना चाहते हैं, तो ये गर्मियों का टिफिट आइडिया आपके बहुत काम आएंगे।


हीट वेव में बच्चों के टिफिन में हल्का खाना क्यों देना चाहिए?

गर्मी में बच्चों का पाचन थोड़ा धीमा हो सकता है। भारी और ऑयली खाना खाने से सुस्ती, पेट भारी लगना और थकान बढ़ सकती है। इसलिए हल्का और पौष्टिक भोजन बच्चों को ज्यादा सहज महसूस कराता है।

विज्ञापन

2 of 5
दही चावल - फोटो : Instagram

बच्चों के टिफिन में क्या दे सकते हैं?


दही-चावल
  • पेट को ठंडक देता है

  • आसानी से पच जाता है


वेज सैंडविच

  • हल्का और हेल्दी विकल्प

  • बच्चों को पसंद भी आता है


तरबूज और खीरा

  • शरीर को हाइड्रेट रखते हैं

  • गर्मी में राहत देते हैं


पोहा या इडली

  • हल्का और पौष्टिक भोजन

  • लंबे समय तक एनर्जी देता है


छाछ या नारियल पानी

  • डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद

  • शरीर को कूल रखते हैं

विज्ञापन

3 of 5
फल - फोटो : Adobe

क्या फल बच्चों के टिफिन में शामिल करने चाहिए?

गर्मियों में फल के सेवन के बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। बच्चों के टिफिन में फल रख सकते हैं, इनमें अच्छे विकल्प हैं, 

  • सेब

  • तरबूज

  • पपीता

  • अंगूर

  • केला

फ्रूट्स शरीर को विटामिन और नेचुरल एनर्जी देते हैं।

4 of 5
गर्मी में टिफिन के लिए लंच - फोटो : AI

गर्मियों में बच्चों को कौन-से स्नैक देने चाहिए?


हेल्दी स्नैक्स में, 

  • वेज सैंडविच
  • पोहा

  • इडली

  • स्प्राउट्स

  • सूखे मेवे सीमित मात्रा में

घर के बने हल्के स्नैक्स बच्चों के लिए बेहतर माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tiffin Ideas - फोटो : Adobe stock

बच्चों के टिफिन में किन चीजों से बचना चाहिए?


बच्चों के टिफिन में कुछ चीजें भूलकर भी गर्मियों के मौसम में न रखें। जैसे,

  • ज्यादा तला-भुना खाना

  • बहुत मसालेदार फूड

  • ज्यादा चॉकलेट

  • पैकेज्ड जंक फूड

  • ज्यादा मीठे ड्रिंक्स

ये चीजें गर्मी में बच्चों को जल्दी थका सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें