फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Watermelon Recipes: गर्मियों में तरबूज से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट रेसिपी, स्वाद भी और ठंडक भी

Tue, 07 Apr 2026 11:37 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Watermelon Recipes in hindi: गर्मियों में तरबूज से जूस, सलाद, स्मूदी, पॉप्सिकल और चाट जैसी हेल्दी और रिफ्रेशिंग डिश बनाई जा सकती हैं। ये रेसिपी शरीर को ठंडक देने के साथ हाइड्रेट भी रखती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
एक तरबूज से बनाएं पांच डिश - फोटो : AI

Tarbuj Se banne Wali Recipes: गर्मियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा राहत देने वाला फल अगर कोई है, तो वह है तरबूज। पानी से भरपूर यह फल न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि तुरंत ठंडक भी देता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि तरबूज सिर्फ काटकर खाने तक ही सीमित नहीं है? इससे कई स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी भी बनाई जा सकती हैं, जो आपकी गर्मियों की डाइट को और भी मजेदार बना देती हैं।

आजकल लोग हेल्दी खाने के साथ-साथ कुछ नया ट्राय करना भी पसंद करते हैं। ऐसे में तरबूज से बनी डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती हैं, बल्कि यह कम कैलोरी वाली और पौष्टिक भी होती हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इन रेसिपीज को पसंद करता है।

यहां आपको तरबूज से बनने वाली 5 ऐसी आसान और रिफ्रेशिंग समर रेसिपी बताई जा रही हैं, जिन्हें आप घर पर मिनटों में तैयार कर सकते हैं। ये रेसिपीज न सिर्फ आपकी गर्मी दूर करेंगी बल्कि आपके मेहमानों को भी इंप्रेस कर देंगी।

विज्ञापन

2 of 6
Watermelon Dishes - फोटो : instagram

तरबूज जूस 

आप घर पर ही तरबूज का जूस या तरबूज का शरबत बना सकते हैं। ये आसानी से बनने वाली ड्रिंक गर्मियों की बेस्ट रहती हैं। जूस बनाने के लिए तरबूज को टुकड़ों में काट लें। इसमें थोड़ा नींबू का रस, पुदीना मिलाकर ब्लेंड कर लें। यह ड्रिंक शरीर को तुरंत ठंडक देती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है।

 

विज्ञापन

3 of 6
तरबूज सलाद - फोटो : instagram

तरबूज सलाद 
 

तरबूज सलाद एक हेल्दी और टेस्टी विकल्प है। इसमें तरबूज के टुकड़े, खीरा, फेटा चीज और पुदीना मिलाकर हल्का नमक और ऑलिव ऑयल डालें। यह सलाद हल्का होने के साथ-साथ बहुत रिफ्रेशिंग भी होता है।

 

4 of 6
तरबूज स्मूदी  - फोटो : instagram

तरबूज स्मूदी 


तरबूज स्मूदी बनाने के लिए तरबूज, दही या दूध और थोड़ा शहद मिलाकर ब्लेंड करें। यह स्मूदी बच्चों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होती है और उन्हें एनर्जी देती है।

 

विज्ञापन

5 of 6
तरबूज चाट - फोटो : instagram

तरबूज चाट
 

तरबूज चाट एक यूनिक और चटपटी रेसिपी है। इसमें तरबूज के टुकड़े, काला नमक, चाट मसाला और नींबू रस मिलाएं। यह डिश स्वाद में खट्टा-मीठा और बहुत मजेदार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तरबूज की आइसक्रीम - फोटो : instagram

तरबूज पॉप्सिकल
 

गर्मियों में बच्चों के लिए तरबूज पॉप्सिकल एक बेहतरीन विकल्प है। तरबूज जूस को मोल्ड में डालकर फ्रीज करें और ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का मजा लें। यह हेल्दी और शुगर-फ्री डेजर्ट है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें