Thandak Dene Wali Desi Drinks: गर्मी ने दस्तक दे दी है। गर्मी का मौसम तपती धूप, लू के थपेड़े लेकर आता है। इस मौसम में पसीना, डिहाइड्रेशन और लगातार थकान बढ़ती है। तेज होती गर्मी और बढ़ती हीटवेव के दौर में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है। हाइड्रेट रहने के लिए लोग पानी पीते हैं लेकिन इससे शरीर को ठंडक नहीं मिलती। ठंडा पानी और बाजार के केमिकल भरे कोल्ड ड्रिंक्स तुरंत राहत तो देते हैं लेकिन असली ठंडक हमेशा पारंपरिक देसी पेयों में ही मिलती है।
बेल का शरबत, आम पन्ना, सत्तू, छाछ और जलजीरा ये सिर्फ पेय नहीं बल्कि भारतीय परंपरा की वह विरासत हैं, जो हर गर्मी में शरीर को राहत और ऊर्जा देती हैं। दादी-नानी के जमाने से घरों में बनने वाले ये पेय न सिर्फ शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि पाचन सुधारते हैं, डिहाइड्रेशन से बचाते हैं और शरीर में प्राकृतिक ऊर्जा भी बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 देसी ड्रिंक्स, जो गर्मियों में शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं।