Lassi Kaise Banti Hai: गर्मियों का मौसम आते ही ठंडे और ताजगी भरे पेय की तलाश शुरू हो जाती है। ऐसे में लस्सी एक पारंपरिक भारतीय ड्रिंक है, जिसमें स्वाद और सेहत दोनों का मिश्रण है। दही से बनी लस्सी न सिर्फ शरीर को ठंडक देती है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती है। लेकिन अगर आप रोज वही सिंपल लस्सी पीकर बोर हो चुके हैं, तो अब कुछ नया ट्राई करने का समय आ गया है।
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 6 अलग-अलग फ्लेवर की लस्सी रेसिपी, जिन्हें आप घर पर बेहद आसानी से बना सकते हैं। चाहे क्लासिक लस्सी हो या मैंगो, स्ट्रॉबेरी, मीठी, नमकीन या गुलाब लस्सी ह हो, हर एक का स्वाद आपको अलग अनुभव देगा।
ये सभी लस्सी जल्दी बन जाती हैं, कम सामग्री में तैयार हो जाती हैं और हर उम्र के लोगों को पसंद आती हैं। अगर घर पर मेहमान आने वाले हैं या आप कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो ये लस्सी आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। हर फ्लेवर की लस्सी का रंग भी अलग होगा, जो देखने और सर्व करने में भी इम्प्रेसिव लगता है