Summer Dishes: गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी की वजह से शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। इसी वजह से लोग इस बदलते मौसम में अपने पहनावे से लेकर खाने तक में बदलाव कर देते हैं।
इस मौसम में लोगों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि तेज गर्मी में अगर कुछ थोड़ा सा इधर-उधर का खाया, तो तबियत खराब होने के हालात बनने लगते हैं। इसके अलावा कम पानी पीने या ज्यादा तला-भुना खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसी वजह से ज्यादातर लोग गर्मी में हल्का भोजन करना पसंद करते हैं।
अगर आप भी खाने के कुछ ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जो काफी हल्के हों, तो ये लेख इसमें आपकी मदद करेगा। इस लेख में हम आपको चावल से बनने वाले कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मी के मौसम में आपके स्वास्थ्य को भी दुरुस्त रखेंगे। इन पकवानों को खाकर आपका मन भी खुश रहेगा।