फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में इन चीजों को करें अपनी डाइट प्लान में शामिल, रहेंगे तरोताजा

Thu, 16 Apr 2020 08:36 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ठंड का मौसम जा चुका है और गर्मी की शुरुआत हो गई है। नया मौसम अपने साथ कई तरह के बदलाव लेकर आता है। गर्मी के मौसम में खान-पान में विशेष ध्यान देना होता है, क्योंकि इस मौसम में पाचन संबंधित समस्याएं अधिक होती हैं। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको गर्मियों के मौसम में हमें अपनी डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए। 

 
विज्ञापन

2 of 6
टमाटर
  • टमाटर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। टमाटर विटामिन सी से भरे होते हैं और इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। लाइकोपीन जैसे लाभकारी फाइटोकेमिकल्स टमाटर में पाएं जाते हैं, जो पुरानी बीमारियों, विशेष रूप से कैंसर से लड़ने में सहायक हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
तरबूज
  • तरबूज पोषक तत्वों और बहुत अधिक पानी से भरे होते हैं। इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है जो इसे एक स्वादिष्ट विकल्प बनाता है। तरबूज में लाइकोपीन भी होता है, जो त्वचा को सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाता है।

 

4 of 6
खीरा
  • खीरा ऐसा फल है जिसे सलाद, स्मूदी, जूस या कच्चा भी खाया जा सकता है। खीरे से भरे एक छोटे कप में लगभग 16 कैलोरी होती है। अगर आप इसे रोज खाएं तो आपके शरीर की आवश्यकता अनुसार पोटेशियम का लगभग 4 प्रतिशत, फाइबर का 3 प्रतिशत और विटामिन सी का 4 प्रतिशत मिलेगा।साथ ही, इसमें विटामिन के, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज और विटामिन ए की थोड़ी मात्रा भी होती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
लौकी 
  • लौकी जरुरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसकी ज्यादा पानी की मात्रा के कारण गर्मियों में हमारे पाचन तंत्र को राहत मिलती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नींबू का रस
  • गर्मियों में तरोताजा रहने के लिए एक गिलास ठंडे नींबू के रस से ज्यादा सुखदायक कुछ नहीं है। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए अपने फ्रिज में ताजा नींबू का रस जरूर रखें। इसमें स्वाद जोड़ने के लिए पुदीने की पत्तियों को इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें