फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों की हो गई है शुरुआत, जानिए दही या छाछ क्या है बेहतर विकल्प?

Fri, 17 Apr 2020 08:59 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आमतौर पर दही और छाछ सबको पसंद होती है। लेकिन यह माना जाता है कि गर्मी के मौसम में दही के बजाय छाछ का सेवन ज्यादा बेहतर होता है। छाछ दही को मथकर ही बनाई जाती है। ऐसे में मन में ये सवाल उठता है कि जब दही से ही छाछ बनती है तो स्वास्थ्य के लिए छाछ कैसे ज्यादा बेहतर हो गई? आइए, आज जानते हैं क्यों दही से अधिक फायदेमंद होती है छाछ...
विज्ञापन

2 of 9
पाचन आसानी से हो जाता है
  • छाछ दही को मथकर बनाई जाती है। इस प्रक्रिया में दही का स्वरुप बदल जाता है। इसका स्वरुप बदलने से अधिक तरावट देने वाले पेय बन जाता है, जिस वजह से इसका पाचन दही की अपेक्षा जल्दी हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 9
पेट को राहत देता है
  • मसालेदार खाना खाने के बाद पेट को राहत देने के लिए जल्दी पचने और तरावट के गुणों से भरपूर छाछ सबसे बेहतर पेय पदार्थ है।   

4 of 9
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
  • छाछ में विटामिन कैल्शियम, , पोटेशियम, फास्फोरस और B 12 जैसे तत्व पाए जाते हैं। इन तत्वों के पाए जाने की वजह से छाछ स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होती है।
 
विज्ञापन

5 of 9
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है
  • एक अध्ययन के मुताबिक छाछ में बायोऐक्टिव प्रोटीन होता है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : file photo
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है
  • छाछ के सेवन के अनेको फायदे होते हैं। छाछ हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।

 
विज्ञापन

7 of 9
दही भी है फायदेमंद
  • छाछ के फायदेमंद होने के बावजूद भी कुछ परिस्थितियों में दही का उपयोग बेहतर होता है। अगली स्लाइड्स में जानते हैं किन परिस्थितियों में छाछ के मुकाबले दही का सेवन फायदेमंद होता है।

8 of 9
वजन बढ़ाने में
  • दही में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, इसलिए जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं या जिन बच्चों में पोषण की कमी होती है उन्हें दही खाना चाहिए। 
विज्ञापन

9 of 9
पेय पदार्थों से परहेज होने पर
  • कुछ ऐसे रोग होते हैं जिनमें पेय पदार्थों से परहेज होता है। ऐसे रोगों के मरीज प्रोटीन के लिए दही का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें