बादाम के सेवन से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में हम सभी जानते हैं। शरीर की ताकत बढ़ानी हो या फिर दिमाग को तेज करना हो अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग बादाम खाने की सलाह देते हैं। कई लोग बादाम को कच्चा ही खाते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे पानी में भिगोकर छिलका उतारकर खाते हैं। स्वाद को बढ़ाने के लिए इसे रोस्ट करके या फिर किसी डिशेज में मिलाकर खाया जाता है। आपका जैसे मन हो आप वैसे खाएं यह आपके लिए फायदेमंद होगा। स्नैक्स के रूप में बादाम एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बादाम से मिलने वाले 15 पोषक तत्व और उसके फायदे के बारे में बताएंगे।