फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटे हुए दूध के पानी से बूस्ट होती है इम्यूनिटी और भी हैं कई फायदे

Wed, 01 Jul 2020 07:43 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फटे हुए दूध के पानी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दूध के फट जाने पर अक्सर हम उसे फेंक देते हैं। ऐसे ही दूध से पनीर तो बना लेते हैं, लेकिन उसके बचे हुए पानी को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फटे हुए दूध के पानी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभ दायक रहता है, इसलिए फटे हुए दूध के पानी को फेंकने की गलती बिल्कुल भी न करें, इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 6
फटे हुए दूध के पानी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फटे हुए दूध के पानी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह हमारी मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। यह हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे हमारा शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम बनता है यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

विज्ञापन

3 of 6
फटा हुआ दूध हमें दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

फटा हुआ दूध हमें दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाता है। फटे दूध के पानी का सेवन करने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है, क्योंकि फटे हुए दूध से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है। दरअसल, जिन लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए फटे दूध का पानी फायदेमंद रहता है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फटे हुए दूध के पानी को आप रोटी और पूरी बनाने के आटे को गूंथने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके शरीर को प्रोटीन भी मिलेगा। साथ ही रोटी और पराठे मुलायम और स्वादिष्ट बनेंगे।

विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

हम अपने बालों को कंडीशन करने के लिए बाजार से कंडीशनर खरीदते है जो महंगे भी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है फटे दूध के पानी से बालों को कंडीशन किया जा सकता है। शैम्पू से बाल धोने के बाद फटे हुए दूध के पानी को बालों में लगाएं इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इससे बाल बेहद ही मुलायम हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फटे हुए दूध के पानी को ठंडा करके उससे चेहरा भी धो सकते हैंं इससे चेहरे की त्वचा मुलायम होती है, नहाने के पानी में भी एक से दो कप दूध का पानी मिला सकती हैं इससे स्किन मुलायम और खिली-खिली रहेगी।

फेस पैक बनाने में भी फटे दूध के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। फटे हुए दूध के पानी में हल्दी, बेसन और चंदन के पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें इसे चेहरे पर लगाने से झुर्रियों और टैनिंग में फायदा मिलता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें