ये सोचना छोड़ दीजिए कि केवल शराब-सिगरेट पीने या गंभीर बीमारी से जूझने वालों को ही असमय मौत का ज्यादा खतरा होता है क्योंकि नए शोध ने ऐसा खुलासा किया है कि आप चौंक जाएंगे। शोधकर्ताओं ने ऐसे नए कारणों की सूची जारी की है जो इंसान में मौत के खतरे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
रोजमर्रा की ये आदतें बढ़ा रही हैं मौत का खतरा, ध्यान दें
2 of 7
डेलीमेल पर छपी खबर के मुताबिक अब तक शोधों में यह बताया जाता था कि शराब, सिगरेट, आलस और अपौष्टिक खान पान ही इसके अहम कारण हैं। लेकिन अब शोधकर्ताओं ने रोजमर्रा की कई आदतों को इसमें जोड़ दिया है।
विज्ञापन
रोजमर्रा की ये आदतें बढ़ा रही हैं मौत का खतरा, ध्यान दें
3 of 7
शोध के मुताबिक जो लोग दिन में सात घंटे से ज्यादा बैठने का काम करते हैं और शारीरिक कसरत के नाम पर कुछ नहीं करते, उन्हें जान का खतरा रहता है।
रोजमर्रा की ये आदतें बढ़ा रही हैं मौत का खतरा, ध्यान दें
4 of 7
यही नहीं, नौ घंटों से ज्यादा की नींद लेने वालों को भी का उतना ही खतरा रहता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप सोएं ही न। 7-8 घंटों की नींद जरूरी और पर्याप्त बताई जाती है।
विज्ञापन
रोजमर्रा की ये आदतें बढ़ा रही हैं मौत का खतरा, ध्यान दें
5 of 7
उन्होंने यह भी पाया कि जिन लोगों में ये सारी कमियां एक साथ होती हैं यानी जो लोग देर देर तक सोते हैं, घंटों बैठे रहते हैं, कसरत नहीं करते और ऊपर से शराब-सिगरेट भी पीते हैं उनकी जल्द मौत होने की पांच गुना आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
रोजमर्रा की ये आदतें बढ़ा रही हैं मौत का खतरा, ध्यान दें
6 of 7
ऑफिस में देर देर तक बैठ कर काम करते हैं तो बेहतर है कि बीच बीच में टहल भी लिया करें। खान पान का जरूर ध्यान रखें। सिर्फ जिम में एक घंटा बिता देने से काम नहीं चलेगा।
रोजमर्रा की ये आदतें बढ़ा रही हैं मौत का खतरा, ध्यान दें
7 of 7
कैंसर, लीवर, दिल की बीमारी तो मौत का कारण बनती ही हैं। लेकिन देर तक टीवी देखना भी सेहत के लिए नुकसानदेह है। दिन में 3-4 घंटे टीवी देखने वालों को न सिर्फ ऐसी बीमारियां होती हैं बल्कि मधुमेह, निमोनिया जैसी बीमारियों से भी ग्रस्त होते हैं। बेहतर है अपनी आदतें सुधार लें और लंबी जिंदगी जिएं।