फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लम्बे कद के हैं तो कैंसर होने का खतरा है 'दोगुना'

Sun, 04 Oct 2015 12:05 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 9
स्वीडन में 50 लाख लोगों पर हुए एक अध्यन ने इस सिद्धांत की पुष्टि की है कि व्यक्ति के कद से कैंसर का खतरा जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

लम्बे कद के हैं तो कैंसर होने का खतरा है 'दोगुना'

2 of 9
इस अध्यन से पता चला कि लंबे लोगों को कैंसर होने की आशंका ज्यादा होती है जिनमें ब्रेस्ट कैंसर और त्वचा कैंसर प्रमुख है।
विज्ञापन

लम्बे कद के हैं तो कैंसर होने का खतरा है 'दोगुना'

3 of 9
अध्ययन के परिणाम के अनुसार पूरी तरह वयस्क होने पर हर 10 सेमी (4 इंच) ऊंचाई पर कैंसर का खतरा महिलाओं में 18% और पुरुषों में 11% बढ़ जाता है।

लम्बे कद के हैं तो कैंसर होने का खतरा है 'दोगुना'

4 of 9
लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस अध्ययन में उन बहुत से खतरों को शामिल नहीं किया गया है जिनकी चिंता लंबे लोगों को होनी चाहिए।

विज्ञापन

लम्बे कद के हैं तो कैंसर होने का खतरा है 'दोगुना'

5 of 9
'बहुत संभव है'
इससे पहले के अध्ययनों में पता चला है कि कद और कैंसर का खतरा बढ़ने के बीच अंतरसंबंध होता है। हालांकि ऐसा क्यों होता है यह अभी तक पता नहीं चला है।

विज्ञापन

लम्बे कद के हैं तो कैंसर होने का खतरा है 'दोगुना'

6 of 9
वैज्ञानिकों का कहना है कि लंबे लोगों के विकास की कई वजहें होती हैं जिनसे कैंसर को बढ़ने में मदद मिल सकती है। लंबे लोगों के शरीर के आकार के हिसाब से उनके शरीर में ज्यादा कोशिकाएं होती हैं और उनमें से एक के कैंसरयुक्त होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा उनके ज्यादा भोजन करने से भी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

लम्बे कद के हैं तो कैंसर होने का खतरा है 'दोगुना'

7 of 9
लंदन यूनिवर्सिटी के सैंट जॉर्ज में मॉलीक्युलर सेल साइंस रिसर्च सेंटर की प्रमुख प्रोफेसर डोरोथी बेनेट कहती हैं कि यह 'बहुत संभव' है कि किसी व्यक्ति में कैंसर का खतरे का संबंध उसके शरीर में कोशिकाओं की संख्या से हो।

लम्बे कद के हैं तो कैंसर होने का खतरा है 'दोगुना'

8 of 9
कैंसर रिसर्च ब्रिटेन की मुख्य सूचना प्रबंधक सारा विलियम्स कहती हैं कि इस अध्ययन में धूम्रपान या महिलाएं ब्रेस्ट स्क्रीनिंग के लिए गईं या नहीं, जैसे तथ्यों को शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन

लम्बे कद के हैं तो कैंसर होने का खतरा है 'दोगुना'

9 of 9
वह कहती हैं, "आपका क़द चाहे जो हो कैंसर का खतरा कम करने के लिए आप बहुत से काम कर सकते हैं। धूम्रपान न करें, शराब कम कर दें, स्वस्थ खान-पान अपनाएं, सक्रिय रहें, वजन नियंत्रित रखें और सूर्य की रोशनी को सुरक्षा के साथ लें।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें