Easy Lunch Idea: होली खुशियों, मस्ती और रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का त्योहार भी है। इस त्योहार में हर घर में तरह-तरह के पारंपरिक पकवान जैसे गुजिया, दही भल्ले, पूड़ी-कचौरी, पकोड़े, चिप्स, नमकीन और कई तरह के तले-भुने व मीठे व्यंजन बनाए जाते हैं। हर पकवान को मेहमानों के साथ-साथ घरवाले भी बड़े चाव के साथ खाते हैं।
ये सब खाने में तो काफी मजा आता है लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और मीठा खाने से पेट की समस्याएं हो जाती हैं। अगर आप होली के खाने के बाद पेट की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो नीचे दी गई हल्की और हेल्दी डिशेज को खाएं, ताकि आपका पेट थोड़ा सही हो सके।