फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के हैं शौकीन तो ये बातें जरूर जान लें, बीमारियों रहेंगी कोसों दूर

Fri, 12 Jul 2019 05:15 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mango - फोटो : mango
आम खाना ज्यादातर सभी लोगों को पसंद होता है। पोषक तत्वों से भरपूर आम विटामिन ए, कॉपर, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्वों की खान है। जहां इसके फायदे बहुत हैं, तो वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। तो चलिए जानते हैं आम के ज्यादा सेवन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
स्किन प्रोब्लम्स
आम के ऊपर एक तरल पदार्थ होता है, जिसे अगर आप ठीक से साफ नहीं करेंगे तो आपके मुंह का स्वाद बिगड़ जाएगा। ये ही नहीं साथ ही आपको त्वचा संबंधित परेशानियां, जैसे दाद या खुजली का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर यह पदार्थ आपके गले में चला जाता है तो आपको खराश और गले में सूजन और दर्द जैसी परेशानी भी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
डाइजेशन प्रोब्लम
आम में पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कई लोगों के रोगों को यह पहले से ज्यादा बढ़ाने का काम भी करता है। अगर आपको डाइजेशन संबंधित परेशानी है तो आम का सेवन कम से कम करें। आम के ज्यादा सेवन से लूज मोशन, पेट में आंव पड़ना जैसी बीमारी हो सकती है। 

4 of 5
acne
फोड़े-फुंसी
खाने में आम इतना अच्छा लगता है कि अगर घर में आम रखा है तो आप खुद को उसे खाने से चाह कर भी नहीं रोक सकते। खाना खाने के बाद आम आपके हाथ में नजर आएगा, लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि आम एक गर्म फल है। इसके ज्यादा सेवन से चेहरे पर फोड़े-फुंसी हो सकते हैं। तो चेहरे की रोनक बरकरार रखना चाहते हैं तो एक लिमिट में ही इसका सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mango lassi
इन लोगों के बनाकर रखनी चाहिए दूरी
-गठिया की परेशानी वाले लोगों को आम से कोसों दूर रहना चाहिए
-डायबीटिक हैं तो आम से दूर ही रहें। 
-साइनस के पेशेंट है तो आम का सेवन न करें
-वजन कम करने में लगे हैं तो भी आम से दूरी बनाकर रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें