तनाव हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। आज हर कोई इस मानसिक परेशानी से पीड़ित है। इसका असर हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थय दोनों पर पड़ता है। अगर आप भी स्ट्रेस से जूझ रहे हैं तो जापानी चाय 'माचा' इसे दूर करने में आपकी मदद कर सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
stress
हाल ही में एक रिसर्च आई है, जिसमें बताया गया है कि जापानी चाय 'माचा' से स्ट्रेस को दूर किया जा सकता है। जापान की कुमामोतो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कुछ चूहों पर परीक्षण कर यह निष्कर्ष निकाला है।
विज्ञापन
3 of 5
matcha tea
- फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं के मुताबिक माचा चाय में ऐसे तत्व होते हैं जो स्ट्रेस और टेंशन को दूर करने में मददगार हैं। रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन चूहों ने माचा पाउडर खाया या उसका अर्क पिया उनके चिंताजनक व्यवहार में काफी बदलाव देखने को मिला।
4 of 5
stress
- फोटो : file photo
शोधकर्ताओं की मानें तो इस चाय में पाए जाने वाले तत्व डोपामीन डी1 रिसेपटर्स और सेरोटोनिन 5-HT1A रिसेप्टर्स को एक्टिवेट कर देते हैं। ये दोनों केमिकल स्ट्रेसफुल व्यवहार से संबंधित हैं।
इस स्टडी के लेखक युकी ने बताया- इस संबंध में अभी और रिसर्च करने की जरूरत है। हमारी स्टडी इस बात की पुष्टि करती है कि सालों से औषधीय रूप में इस्तेमाल किए जाने वाली माचा हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। हमें उम्मीद है कि हमारी ये रिसर्च स्वास्थय के लिए फायदेमंद साबित हो।