क्या आप भी मानते हैं कि प्रोटीन के लिए सिर्फ मीट खाना जरूरी है? क्या आपके अनुसार सिर्फ सब्जियां खाने से शरीर की प्रोटीन की जरूरत पूरी नहीं हो पाती?
आमतौर पर यही माना जाता है कि शाकाहारी खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता। यह धारणा गलत है। दरअसल, सिर्फ एक सब्जी की जगह हमें थाली में मिक्स वेजिटेबल परोसनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 3
Shilpa Shetty
- फोटो : @TheShilpaShetty/Twitter
हालांकि, कई लोगों की दलील यह भी है कि उबली, स्टीम की हुई सब्जियां खाने में बेस्वाद लगती हैं। इसकी जगह वे उबले या स्टीम किए हुए मीट को खाना पसंद करते हैं।
अगर आप भी बोरिंग सब्जियां खा-खाकर परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर सब्जी बनाने की ऐसी रेसिपी शेयर की है जो ना सिर्फ हेल्दी है बल्कि टेस्टी भी है।
इस डिश को बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी: तिल का तिल, सफेद तिल, काला, तिल, ब्रॉकली/गोभी, बीन्स, टोफू/पनीर, लाल कैप्सिकम, हरी कैप्सिकम, मटर, हरा प्याज, गुड़ का पाउडर, सिरका और विनेगर, लहसुन।