फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 5 Bhog: मां स्कंदमाता को भोग में अर्पित करें ये खास पकवान, आसान है इसे तैयार करने की विधि

Mon, 07 Oct 2024 07:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो कुछ खास पकवान बनाकर उन्हें उसका भोग लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मां स्कंदमाता को भोग में अर्पित करें ये खास पकवान - फोटो : अमर उजाला
Navratri Day 5 Bhog: 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, जिसकी धूम आपको लोगों के घरों से लेकर बाजारों तक में दिखाई दे रही है। हिंदू धर्म से लोगों के लिए शारदीय नवरात्रि का त्योहार काफी अहम होता है। इसका इंतजार लोग सालभर करते हैं। नवरात्रि के नौ दिन लोग मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनका पसंदीदा भोग लगाते हैं।

ऐसी मान्यता है कि यदि आप माता रानी के प्रिय पकवान को भोग उन्हें लगाएंगे, तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। ऐसे में आज हम आपको मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता के पसंदीदा भोग के बारे में बताने जा रहे हैं। मां स्कंदमाता को केले से बने पकवानों का भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको केले की खीर बनाना सिखाएंगे, ताकि आप भी माता रानी को प्रसन्न कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
मां स्कंदमाता को भोग में अर्पित करें ये खास पकवान - फोटो : Adobe stock
केले की खीर बनाने का सामान
  •  4 पके हुए केले
  • 1 लीटर दूध
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 10-12 काजू (बारीक कटे हुए)
  • 10-12 बादाम (बारीक कटे हुए)
  • 1 चम्मच घी
  
विज्ञापन

3 of 5
मां स्कंदमाता को भोग में अर्पित करें ये खास पकवान - फोटो : Adobe stock
विधि

केले की खीर बनाने के लिए सबसे पहले केले को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। आप चाहें केले को मैश भी सकते हैं, ताकि खीर में मलाईदार टेक्सचर आए। केले को मैश करने के बाद एक गहरे पैन में दूध डालकर उसे मध्यम आंच पर गरम करें।

4 of 5
मां स्कंदमाता को भोग में अर्पित करें ये खास पकवान - फोटो : Adobe stock
जब दूध में उबाल आ जाए तो उसमें एक चुटकी इलायची पाउडर डाल दें। इसके बाद एक छोटे पैन में घी गरम करें और उसमें काजू और बादाम को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। मेवा को अलग रख दें, इसका इस्तेमाल आखिर में करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां स्कंदमाता को भोग में अर्पित करें ये खास पकवान - फोटो : Adobe stock
अब जो दूध उबल रहा है उसमें मैश किए हुए केले डालें और इसे धीमी आंच पर पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें ताकि केले और दूध अच्छी तरह मिल जाएं। जब केले अच्छी तरह पक जाएं, तब उसमें चीनी डालकर उसे घुलने दें। फिर भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और थोड़ी देर और पकाएं। खीर गाढ़ी होने पर गैस बंद कर दें। अब आप इसका भोग लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें