Navratri Bhog 9 Days List: माता दुर्गा के हर स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए आप नवरात्रि के नौ दिन नौ अलग-अलग प्रकार के भोग लगा सकते हैं। यहां उसकी लिस्ट आपको दी जा रही है।
Navratri Bhog 9 Days List: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ की जाती है। पूजा के दौरान देवी को उनकी पसंद के अनुसार भोग अर्पित करने की धार्मिक परंपरा भी है। मान्यता है कि नवरात्रि के अलग-अलग दिनों में मां के विभिन्न स्वरूपों को अलग-अलग भोग अर्पित करने से भक्तों को देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कई घरों में घटस्थापना के दिन से ही नौ दिनों तक विशेष भोग तैयार किए जाते हैं। कहीं माता को फल और मखाने चढ़ाए जाते हैं, तो कहीं हलवा, खीर और मालपुआ जैसे पारंपरिक पकवानों का भोग लगाया जाता है।
अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन के साथ भोग का विशेष महत्व माना जाता है। अगर आप भी इस नवरात्रि मां दुर्गा को हर दिन अलग भोग अर्पित करना चाहते हैं, तो यहां जानिए शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक नौ दिनों की पूरी भोग लिस्ट और इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।
विज्ञापन
2 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों का भोग
- फोटो : instagram
पहला दिन: मां शैलपुत्री — घी का हलवा
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को घी का भोग लगाने की परंपरा है। आप इस दिन सूजी या आटे का हलवा बनाकर माता को भोग लगा सकते हैं। अगर आपका व्रत है तो आलू का हलवा ट्राई करें, ये फलाहारी होता है। हलवे में शुद्ध घी का इस्तेमाल करें और भोग के बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटें।
विज्ञापन
3 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों का भोग
- फोटो : Adobe stock
दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी — शक्कर और पंचामृत
दूसरे दिन पंचामृत तैयार कर सकते हैं। दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से बना पंचामृत पूजा के लिए अच्छा विकल्प है। इसके साथ मिश्री या पेड़े का भोग भी लगाया जा सकता है।
4 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों का भोग
- फोटो : instagram
तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा — खीर
तीसरे दिन मां को चावल की खीर का भोग लगाएं। दूध, चावल, चीनी और इलायची से तैयार खीर को मेवे से सजाकर प्रसाद के रूप में परोसा जा सकता है। व्रत रखने वाले लोग इसमें अपनी व्रत परंपरा के अनुसार सामग्री चुनें।
विज्ञापन
5 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों का भोग
- फोटो : Adobe stock
चौथा दिन: मां कूष्मांडा — मालपुआ
चौथे दिन मालपुआ भोग में बनाया जा सकता है। इसे घी में सेंककर ऊपर से थोड़ी इलायची या मेवे डालें। घर पर बना ताजा मालपुआ माता के भोग के साथ परिवार के लिए भी स्वादिष्ट प्रसाद बन सकता है।
विज्ञापन
6 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों का भोग
- फोटो : instagram
पांचवां दिन: मां स्कंदमाता — केले
पांचवें दिन केले का भोग लगाया जाता है। इसके लिए आप केले की बर्फी तैयार कर सकती हैं। ये स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है।
विज्ञापन
7 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों का भोग
- फोटो : इंस्टाग्राम
छठा दिन: मां कात्यायनी — शहद और फल
छठे दिन माता को शहद और मौसमी फलों का भोग लगाएं। आप केले, सेब, अनार और अंगूर जैसे फलों की छोटी-सी फ्रूट प्लेट भी तैयार कर सकते हैं। यह आसान और बिना ज्यादा मेहनत वाला भोग है।
8 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों का भोग
- फोटो : instagram
सातवां दिन: मां कालरात्रि — गुड़ की मिठाई
सप्तमी पर गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाया जा सकता है। गुड़ के लड्डू, गुड़ की खीर या गुड़ और नारियल से बनी मिठाई इसके आसान विकल्प हैं।
9 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों का भोग
- फोटो : instagram
आठवां दिन: मां महागौरी — नारियल की मिठाई
अष्टमी पर नारियल का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन नारियल की बर्फी, नारियल के लड्डू या नारियल की खीर बनाकर माता को भोग लगाया जा सकता है। कन्या पूजन हो तो प्रसाद में इसे शामिल कर सकते हैं।
नवमी का सबसे लोकप्रिय भोग काले चने, सूजी का हलवा और पूरी है। कन्या पूजन में भी कई घरों में यही पारंपरिक भोजन बनाया जाता है। हलवे में घी और मेवे डालकर इसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।