Navratri Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिन हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं। इन नौ दिनों में लोग माता रानी की पूजा-अर्चना करके उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। बहुत से लोग नवरात्रि में माता रानी के मंदिर जाते हैं और उन्हें भोग लगाते हैं। इसके साथ ही बहुत से लोग नवरात्रि के नौ दिन व्रत रखते हैं।
व्रत उपवास के दौरान सबसे बड़ा सवाल होता है कि हर रोज क्या अलग-अलग फलाहारी पकवान पकाएं। अगर आप भी इसी सवाल के चक्कर में फंस जाते हैं तो यहां हम आपको साबूदाना खिचड़ी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं।
साबूदाना खिचड़ी एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है, जो विशेष रूप से व्रत या उपवास के समय खाई जाती है। यह साबूदाना, मूंगफली, आलू और मसालों का उपयोग करके बनाई जाती है। इसे बनाने का तरीका सरल है और इसमें कम समय लगता है। तो चलिए आपको भी इसे तैयार करने की विधि बताते हैं।