फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में ऐसे घर पर कम समय में तैयार करें फलाहारी थाली

Tue, 17 Oct 2023 03:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप व्रत में बनाकर फलाहारी थाली तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Falahari thali - फोटो : instagram
Shardiya Navratri 2023: हर साल की तरह इस साल भी शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। उदया तिथि के आधार पर इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर 2023 से शुरू हुई है, इसका समापन 23 अक्तूबर को होगा और 24 अक्तूबर को दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाएगी।

मान्यता है कि इन दिनों में माता रानी की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती हैं। ऐसे में नवरात्रि के इन नौ दिनों में लोग सच्चे मन से मां दुर्गा के लिए व्रत उपवास रखते हैं। इस दौरान घरों में लोग तरह-तरह के फलाहारी पकवान बनाकर माता रानी को उनका भोग लगाते हैं।

इन पकवानों में कुट्टू के आटे की पूरी, पकौड़ी, सीताफल के पकौड़े, आलू टिक्की समते कई डिश शामिल हैं। बहुत से लोगों को ये समझ ही नहीं आता कि 9 दिनों के व्रत में वो हर रोज क्या खास बनाएं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप व्रत में बनाकर फलाहारी थाली तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Sabudana Khichdi
साबुदाना खिचड़ी

साबुदाना की खिचड़ी एक पॉपुलर फलाहारी पकवान है। इसे बनाने में साबुदाना और आलू उपयोग किया जाता है और यह उपवास के दौरान आमतौर पर खाया जाता है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
paratha
सिंघाड़े के परांठे

सिंघाड़े का आटा फलाहारी होता है। ऐसे में आप इसका उपयोग पराठें और पूरी बनाने में कर सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं।

4 of 7
kathal ka kofta
कटहल की सब्जी

कटहल की सब्जी भी फलाहारी थाली में शामिल की जा सकती है। कटहल को मसालों के साथ पकाकर बनाया जा सकता है। ये सब्जी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 
विज्ञापन

5 of 7
आलू का रायता - फोटो : iStock

रायता

अपनी फलाहारी थाली के स्वाद को कई गुना बढ़ाने के लिए आप रायता बना सकते हैं। चाहे आप आलू का रायता बनाएं या फिर फलों का, ये दोनों ही खाने में कमाल के लगते हैं। 

विज्ञापन

6 of 7
Chutney - फोटो : instagram
फलाहारी चटनी

फलाहारी चटनी बनाना काफी आसान है। इसे आप धनिया और पुदीने के साथ सेंधा नमक डालकर बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मखाने की खीर - फोटो : Istock
मखाने की खीर

व्रत के लिए अगर आप फलाहारी थाली तैयार कर रहे हैं तो मखाने की खीर जरूर बनाएं। इससे खाने का स्वाद बढ़ जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें