फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में उपवास के दौरान डाइट का रखना है ख्याल तो बनाएं ये फलाहारी व्यंजन

Sun, 15 Oct 2023 12:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

व्रत के दौरान फलाहारी पकवान बनाने के दौरान अगर आप अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहते हैं तो इन पकवानों को ट्राई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
sabudana cutlet
Shardiya Navratri 2023: पूरे देश में हर जगह शारदीय नवरात्रि की धूम दिखाई देने लगी है। कुछ ही दिनों के बाद 15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। इसका समापन 23 अक्तूबर के दिन होगा। इन खास नौ दिनों में जगह-जगह मां दुर्गा की स्थापना की जाती है। इन नौ दिनों में लोग ना सिर्फ सच्चे मन से माता रानी की पूजा करते हैं, बल्कि साथ में व्रत उपवास भी रखते हैं।

ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के इन दिनों में मातारानी की पूजा करने और व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है। नवरात्रि के दौरान लोगों को सात्विक खाना खाने की सलाह दी जाती है। जो लोग व्रत रखते हैं, उनके लिए सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि उपवास में वो क्या ऐसा खाएं, जिसे खाने के बाद उनकी डाइट खराब ना हो। व्रत के दौरान फलाहारी पकवान बनाने के दौरान अगर आप अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहते हैं तो इन पकवानों को ट्राई कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Sabudana Khichdi
साबूदाना की खिचड़ी

व्रत-उपवास के लिए सबसे बेहतर विकल्प साबूदाना की खिचड़ी ही होता है। इसे बनाना बेहद आसान होता है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
fruit
फलों की चाट

अगर आप व्रत में खाने के लिए कुछ हेल्दी ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं तो फलों की चाट एक बेहतर विकल्प है। इसमें आप हल्का नमक और नींबू डाल कर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। 

4 of 6
kuttu - फोटो : pixabay
कुट्टू के आटे का चीला

व्रत में कुट्टू के आटे के पकवान लोग काफी मन से खाते हैं। ऐसे में आप अगर कुछ ऐसा खाने का सोच रहे हैं, जो ज्यादा ऑयली ना हो, तो कुट्टू का चीला एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

5 of 6
laddoo
मखाने के लड्डू

अगर आप कुछ हेल्दी खाने का सोच रहे हैं तो तो नवरात्रि शुरू होने से पहले मखाने के लड्डू बनाकर रख लें। इसे आप दूध के साथ खा सकते हैं। इसे खाकर आपका पेट भी भरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tikki - फोटो : istock
आलू टिक्की 

व्रत में आलू टिक्की बनाना बेहद आसान है। ऐसे में आप अपने व्रत में आसानी से घर पर आलू की फलाहारी टिक्की बना सकती हैं। इसे बेहद कम तेल में सेंक लें। इसे चटनी के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें