फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023: इस नवरात्रि माता रानी को करना है खुश तो लगाएं इन पकवानों का भोग

Sun, 15 Oct 2023 12:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस शारदीय नवरात्रि माता रानी को खुश करना चाहती हैं तो उन्हें इन पकवानों का भोग लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Navratri - फोटो : iStock
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का काफी महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग माता रानी को नवरात्रि में प्रसन्न कर लेते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। कहा जा रहा है कि इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर लोगों के घरों में पधारेंगी। पितृपक्ष खत्म होते ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाते हैं, जिसकी तैयारी लोग कई दिन पहले से शुरू कर देते हैं।

बहुत से लोग अपने घरों में घट स्थापित करके नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते हैं। घरों में मां के आगमन के बाद उन्हें खुश करने के लिए तमाम तरह के पकवानों का भोग भी लगाया जाता है। लोग माता रानी को खुश करने के लिए कई पकवान बनाते हैं। आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि आप मां दुर्गा को खुश करने के लिए क्या-क्या बनाकर उसका भोग लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
मखाने की खीर - फोटो : Istock
मखाने की खीर

नवरात्रि में ज्यादातर लोग नौ दिन व्रत रखते हैं। ऐसे में आप मखाने की खीर बनाकर उसका भोग लगा सकती है। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है और इसे व्रत में भी खा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
नारियल की बर्फी - फोटो : Istock
नारियल की बर्फी

कोकोनट बर्फी फलाहारी होती है। ऐसे में आप अगर चाहें तो घर पर ही नारियल की बर्फी बनाकर उसका भोग लगा सकती हैं। इसे आप भोग लगाने के बाद प्रसाद में बांट भी सकती हैं। 

4 of 7
halwa - फोटो : istock
हलवा

वैसे तो हलवा अष्टमी और नवमी पर बनता ही है, लेकिन आप अगर चाहें तो बादाम का हलवा बनाकर इसका भोग भी लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
milk cake - फोटो : istock
मिल्क केक 

घर पर ही मिल्क केक बनाकर आप देवी मां की पूजा में प्रसाद के रूप में शामिल कर सकते हैं। इस प्रसाद का सेवन वो लोग भी कर सकते हैं, जो व्रत रख रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
काजू बर्फी - फोटो : Istock
काजू कतली

माता रानी को खोये से बनी चीजें अति प्रिय बताई जाती हैं। ऐसे में आप अपने हाथों से काजू कतली बनाकर उसका भोग अवश्य लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sabudana
साबूदाना खीर

व्रत में साबुदाना हर कोई खाता है। ऐसे में आप माता रानी के लिए प्रसाद में साबूदाना की खीर बना सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें