फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: देवी मां को भोग लगाने के लिए बनाएं कच्चे केले का हलवा

Thu, 15 Oct 2020 09:55 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
केला
नवरात्रि के नौ दिन देवी मां को भोग लगाने के लिए बहुत सारे लोग कई सारे व्यंजन बनाते हैं। इसके साथ ही पूरे नौ दिन का व्रत, कलश स्थापना और पूजा के जरिए देवी दुर्गा को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। अगर इन नवरात्रों में आप भी देवी मां की आराधना करने के लिए व्रत करने वाले हैं तो कच्चे केले का हलवा बढ़िया रेसिपी है। साथ ही इसे देवी मां को भोग लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए जानें क्या है कच्चे केले का हलवा बनाने की रेसिपी। वैसे इस हलवे को बनाना काफी आसान है और ये कुछ ही मिनटों में फटाफट बन जाता है।
विज्ञापन

2 of 4
banana
आवश्यक साम्रगी
  • 3 कच्चे केले
  • 3-4 कप चीनी 
  • 5 चम्मच घी 
  • 1.5 कप दूध
  • 10-12 काजू
  • 10-12 बादाम 
  • 25 किशमिश 
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर 
विज्ञापन

3 of 4
HALWA
कच्चे केले का हलवा बनाने की विधि
सबसे पहले कच्चे केलों को उबाल लें। जब केले पक जाएं तब इसके छिलके उतार कर अच्छे से मसल लें। केले को हाथ से मसलने के अलावा आप कद्दूकस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब कढ़ाई में पांच चम्मच देसी घी डाल लें। जब घी पिघल जाए तब उसमें मसले हुए केले को डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। जब केले का रंग सुनहरा होने लगे और घी केले से अलग होने लगे तब आप इसमें चीनी और दूध डालकर, दो बार उबाल आने दें। जब उबाल आ जाए तब इसमें आप काजू , बादाम और किशमिश डाल लें।
विज्ञापन

4 of 4
halwa - फोटो : social media
फिर दोबारा आप इसे तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद आप इसमें इलायची का बुरादा डाल लें। लीजिए अब तैयार है आपका कच्चे केले का हलवा आप  इसको सजाने के लिए ऊपर से एक चम्मच घी और मेवे भी डाल सकते हैं। 
Navratri 2020: व्रत में करें कुट्टू के आटे का सेवन, सेहत के लिए भी है फायदेमंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें