फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: व्रत में करें कुट्टू के आटे का सेवन, सेहत के लिए भी है फायदेमंद

Wed, 14 Oct 2020 04:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कुट्टू का आटा
मां दुर्गा के नौ दिनों के रूप में मनाया जाने वाला नवरात्रि का त्योहार बेहद खास है। इन नौ दिनों में देवी मां को प्रसन्न करने के लिए लोग पूजा-पाठ के साथ ही व्रत और उपवास का भी संकल्प लेते हैं। ऐसे में हर दिन कुछ ऐसा खाना जो सेहतमंद होने के साथ ही दिनभर हमें ऊर्जा दे, जरूरी है। इसलिए व्रत में कुट्टू के आटे को जरूर शामिल करना चाहिए। कुट्टू का आटा केवल व्रत में खाया जाने वाला साधारण फलाहारी अन्न नही है। बल्कि इसके बहुत सारे गुण भी हैं जो इसे खाने के लिए प्रेरित करते हैं। तो चलिए जानें कुट्टू के आटे को खाने से होने वाले सेहत को फायदे।
विज्ञापन

2 of 5
kuttu - फोटो : pixa
डायबिटीज रोगियों के लिए
डायबिटीज के रोगी भी कुट्टू के आटे को खा सकते हैं। इस आटे में कार्बोहाइड्रेट और ग्लाहइसीमिक इंडेक्ट 49 से 51 फीसदी होता है जो ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 5
kuttu ka atta
ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में
यदि आपका रक्तचाप उच्च है और हमेशा अनियंत्रित रहता है तो आपको कुट्टू के आटे का सेवन करना चाहिए। कुट्टू के आटे का नियमित सेवन करने से रक्तचाप की समस्या दूर होती है।

4 of 5
वजन कम करने में
कुट्टे के आटे में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन बी, जिंक और फॉलेट जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। इस आटे में कार्बोहाइड्रेट 75 फीसदी तो वहीं 25 फीसदी उच्च स्तर का प्रोटीन होता है। कुट्टू के आटे में मौजूद तत्व वजन कम करने में बेहद मददगार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kuttu ki roti
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए
कुट्टू के आटे में लाइनोलेनिक नामक एसिड होता है। यह एसिड शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के साथ-साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है। वहीं इस आटे में मौजूद अघुलनशील फाइबर पित्ताशय की पथरी को होने से रोकने में मदद करता है। हालांकि कई बार बाजार में कुट्टू का आटा मिलावटी मिलता है। जिसकी वजह से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और लोगों कुट्टू के आटे को खाने में मामले में संशय करते हैं। अगर आप कुट्टू के आटे को इस्तेमाल कर रहे हैं तो कोशिश करें कि इसकी रोटियां ही बनाकर खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें