फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Tiffin Ideas: बच्चों के टिफिन के लिए ये आइडियाज बना देंगे आपको सुपरमॉम

Wed, 02 Jul 2025 10:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

School Tiffin Ideas: कुछ ही दिनों में बच्चों के स्कूल खुल जाएंगे। ऐसे में आप अभी से कुछ आसान पकवानों की लिस्ट तैयार कर लें, जो आप उन्हें टिफिन में दे सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
शुरू होने वाले हैं बच्चों के स्कूल, टिफिन के लिए ये रेसिपी रहेंगी परफेक्ट - फोटो : Adobe stock
School Tiffin Ideas: 1 जुलाई से बच्चों के स्कूल खुल जाएंगे, जिसको लेकर बच्चों से ज्यादा उनके माता-पिता उत्साहित रहते हैं। खासतौर पर बच्चों का स्कूल खुलते ही हर मां की सबसे बड़ी चिंता होती है कि वो हर रोज उन्हें टिफिन में ऐसा क्या दें, जो पूरा खत्म होकर वापस आए। क्योंकि बच्चों में खाने को लेकर काफी नखरे होते हैं।

हर सुबह इसी बात की चिक-चिक होती है कि आज टिफिन में क्या जाएगा। आपकी इसी समस्या का हल लेकर हम आए हैं। हम आपको कुछ ऐसी रेपिसी के बारे में बताएंगे जो खाने में काफी स्वादिष्ट है और जिसे बनाना भी काफी आसान है। 
विज्ञापन

2 of 7
वेजिटेबल पराठा रोल - फोटो : Instagram
वेजिटेबल पराठा रोल

बच्चों को साधारण सब्जी पराठा देंगे तो उन्हें वो पसंद नहीं आएगा। ऐसे में उनके टिफिन में स्वादिष्ट सा वेजिटेबल पराठा रोल बनाकर पैक करें। इसके लिए गेंहू के आटे से बने पराठे में प्याज, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और पनीर के की स्टफिंग करें। इसके अंदर टोमेटो कैचअप और मियोनीज भी एड करें, ताकि आसका स्वाद बढ़ जाए। इसे टिफिन में देंगे तो बच्चे पूरा टिफिन चट करके आएंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
पनीर पराठा - फोटो : instagram
पनीर पराठा

बच्चे के टिफिन में साधारण पराठा रखने की बजाय पनीर से भरा पराठा बनाकर तैयार करें। ये पराठा काफी स्वादिष्ट होता है। इसे बच्चे काफी चाव से खाते है। इसलिए अपने बच्चे को अचार के साथ पनीर पराठा टिफिन में दें, ताकि वो इसे मन से खा सकें। 

 

4 of 7
सूजी उत्तपम - फोटो : instagram
सूजी उत्तपम

गर्मी के मौसम में ऐसी चीजें ही टिफिन में रखनी चाहिए, जो खाने में हल्की हो। ऐसे में सूजी उत्तपम एक बेहतर विकल्प है। सूजी, दही और बारीक कटी सब्जियों से बने छोटे-छोटे उत्तपम आपके बच्चे को काफी पसंद आएंगे। इसे पैक करते समय उसके साथ कैचअप अवश्य रखें, ताकि बच्चे उत्तपम को चाव से खा सकें।  

 
विज्ञापन

5 of 7
फ्राइड राइस - फोटो : instagram
फ्राइड राइस

अगर आपके बच्चे को फ्राइड राइस पसंद है तो टिफिन में उनके लिए फ्राइड राइस तैयार करें। इस फ्राइड राइस को तैयार करने में ढेर सारी सब्जियों का इस्तेमाल करें, ताकि इसका स्वाद कई गुना बढ़ सके। यदि आप ब्राउन राइस तैयार करेंगी तो ये एक हेल्दी विकल्प भी रहेगा। 
 
विज्ञापन

6 of 7
मिनी इडली - फोटो : instagram

मिनी इडली

अपने छोटे बच्चे के लिए साधारण इडली बनाने की जगह सूजी से बनी मिनी इडली तैयार करें। सूजी से बनी स्टीम इडली बच्चों के लिए हल्की और हेल्दी होती है। इसे आप फ्राई करके भी टिफिन में रख सकती हैं। फ्राइड इडली बच्चों को काफी पसंद आती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मूंग दाल चीला - फोटो : इंस्टाग्राम
 मूंग दाल चीला

कुछ हेल्दी विकल्प तलाश कर रही हैं तो मूंग दाल चीला से बेहतर कुछ हो नहीं सकता। दरअसल, मूंग दाल को पीसकर सब्जियों के साथ बना चीला, जो प्रोटीन और टेस्ट दोनों देता है। इसलिए टिफिन में आप ये भी दे सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें