फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Special Pakora Recipes: प्याज नहीं, अब बारिश के मौसम में अपनाएं ये पांच यूनिक पकौड़े की रेसिपी

Tue, 01 Jul 2025 12:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Monsoon Special Pakora Recipe: इस मानसून में चाय की प्याली के साथ तरह-तरह के गरमा गरम पकौड़े का स्वाद लेना चाहते हैं तो यहां आपको पांच तरीके के खास और आसान पकोड़े की विधि बताई जा रही है। पांच तरह के पकौड़े आप बारिश के हर दिन घर पर आसानी से बना सकते हैं।  
विज्ञापन
1 of 6
Variety Of Pakoda - फोटो : instagram
Monsoon Special Pakora Recipe: मानसून आ गया है। आए दिन झमाझम बारिश हो जाती है। इस सुहाने मौसम में लजीज पकवान और स्नैक्स खाने की तलब बढ़ जाती है। भारत में तो बरसात के मौसम में पारंपरिक पकौड़े का स्वाद हर कोई चखना पसंद करता है। अब बारिश हो और गरम गरम पकौड़े न हों, ऐसा कैसे हो सकता है। मानसून के आते ही मन कुछ कुरकुरा, चटपटा और मसालेदार खाने का करता है। इस मौसम में चाय की प्याली के साथ अगर पकौड़े हों तो स्वाद दोगुना हो जाता है। तो इस मानसून में चाय की प्याली के साथ तरह-तरह के गरमा गरम पकौड़े का स्वाद लेना चाहते हैं तो यहां आपको पांच तरीके के खास और आसान पकोड़े की विधि बताई जा रही है। पांच तरह के पकौड़े आप बारिश के हर दिन घर पर आसानी से बना सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
Crispy Corn - फोटो : instagram
टेस्टी पकौड़े जो बारिश के मौसम में जरूर बनाएं

भुट्टे के पकौड़े

पारंपरिक आलू -प्याज के पकौड़े से अलग भुट्टे के पकौड़ा यूनिक रेसिपी है। इसका स्वाद हल्का मीठा और मसालेदार होता है। भुट्टे के पकौड़े बनाने के लिए उबले हुए मक्के के दानों को बेसन, हरी मिर्च, प्याज, धनिया और मसालों के साथ मिलाकर डीप फ्राई करें। इसे हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ सर्व करें। यह क्रिस्पी काॅर्न जैसा ही स्वाद देता है।
विज्ञापन

3 of 6
Variety Of Pakoda - फोटो : instagram
भरवां मिर्च के पकौड़े

तीखा और चटपटा स्वाद चाहिए तो भरवां मिर्च के पकौड़े बना सकते हैं। इसके लिए मोटी हरी मिर्च में चीरा लगाकर उसमें मसालेदार आलू भरें और बेसन के घोल में डुबोकर गर्मागर्म तेल की कढ़ाई में कुरकुरा होने तक फ्राई करें। चाय के साथ भरवां मिर्च के पकौड़े का स्वाद दोगुना लगेगा।

4 of 6
Pakoda - फोटो : instagram

पालक के पत्तों के पकौड़े

हरे पत्तों के पकौड़े का स्वाद लाजवाब होता है। पालक के पकौड़े हल्के होते हैं, जो खाने में क्रिस्पी और पौष्टिक भी होते हैं। इन्हें बनाने के लिए साबुत पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर बेसन के घोल में डुबोएं और तेल में डीप फ्राई करें। सर्व करें तो ऊपर से चाट मसाला छिड़कना न भूलें।

 

विज्ञापन

5 of 6
Variety Of Pakoda - फोटो : instagram

प्याज के कुरकुरे पकौड़े

बारिश के पारंपरिक स्नैक्स में प्याज के पकौड़े सबसे पसंदीदा माने जाते हैं। जिसका स्वाद क्लासिक होता है और ये सबके ऑल-टाइम फेवरेट होते हैं। हालांकि इसे यूनिक टेस्ट के साथ बनाने के लिए प्याज को पतला काटें। बेसन में बारीक हरी मिर्च, अजवाइन और नमक मिलाकर पतला घोल बना लें। अब इसमें कटे हुए प्याज को लपेटकर फ्राई करें। ज्यादा कुरकुरे करने के लिए प्याज को पहले थोड़ा नमक में मसलें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रेड पकौड़ा - फोटो : instagram

ब्रेड पकोड़ा

बरसात के मौसम में चटपटा स्वाद और भरपूर पेट भरने के लिए ब्रेड पकौड़ा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए ब्रेड के दो स्लाइस लेकर उनके बीच आलू या पनीर की चटपटी स्टफिंग करें। फिर बेसन के घोल में डुबोकर फ्राई करें। इसे हरी चटनी और मीठी चटनी दोनों के साथ परोसें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें