फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falahar Recipe For Sawan: सावन में उपवास? इन 5 टेस्टी पकवानों से करें पेट भी खुश और दिल भी

Mon, 14 Jul 2025 10:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Falahari Recipe For Sawan: सावन के महीने में काफी लोग सोमवार का व्रत रखते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ स्वादिष्ट फलाहार पकवानों के बारे में बताएंगे, ताकि आप इसे आसानी से तैयार कर सकें। 
विज्ञापन
1 of 6
इन 5 टेस्टी पकवानों से करें पेट भी खुश और दिल भी - फोटो : Adobe stock
Falahari Recipe For Sawan: 11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन के महीने में भगवान शिव की अराधना की जाती है। लोग इस पवित्र महीने में भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा अर्चना करते हैं, तमाम अनुष्ठान करते हैं और बहुत से लोग तो कावड़ यात्रा पर भी जाते हैं।

बहुत से लोग तो पूजा अर्चना के साथ-साथ सावन में पड़ने वाले सोमवार का व्रत भी रखते हैं। इस व्रत में फलाहार का सेवन किया जाता है। लोगों को लगता है कि फलाहार बनाना काफी कठिन काम होता है, ऐसे में हम यहां आपको पांच ऐसे स्वादिष्ट पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो झटपट तैयार होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मिश्रित फल चाट - फोटो : Adobe
मिश्रित फल चाट

कुछ हेल्दी विकल्प तलाश रहे हैं तो फलाहारी चाट अपने लिए तैयार करें। इसे बनाने के लिए आपको अपने पंसदीदा फल जैसे केला, सेब, अंगूर, अनार, पपीता के साथ-साथ नींबू सेंधा नमक, काली मिर्च की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए कटे हुए फलों को मिलाकर ऊपर से सेंधा नमक और काली मिर्च छिड़कें। इसका आप भोग भी लगा सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram
साबूदाना खिचड़ी

फलाहारी खाने की बात की जाए और साबूदाना खिचड़ी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। साबुदाना खिचड़ी बनाने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले 6-8 घंटे तक साबुदाना को पानी में भिगो दें। पानी में भीगने की वजह से ये फूल जाएगा, जिस कारण ये एकदम खिला-खिला बनेगा और देखने में भी अच्छा लगेगा। 

 

4 of 6
कुट्टू का चीला - फोटो : freepik.com
कुट्टू का चीला

कुछ ऐसा बनाने का प्लान कर रही हैं, जिसे तैयार करने मे ज्यादा घी तेल न लगे तो कुट्टू का चीला एक बेहतर विकल्प है। कुट्टू का चीला बेहद कम तेल में सिक जाता है। इसे आप आलू की सब्जी या फिर फलाहारी चटनी के साथ भी परोस सकते हैं। इसे बनाते समय बेटर सही तैयार करें, तभी ये एकदम डोसे की तरह तैयार होगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सिंघाड़े के आटे का हलवा - फोटो : instagram
सिंघाड़े के आटे का हलवा

सिंघाड़े के आटे का हलवा खाने में कापी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए सिंघाड़े का आटा, देसी घी, पानी, चीनी की जरूरत पड़ती है। इसके लिए सबसे पहले सिंघाड़े के आटे को घी में अच्छी तरह से भूनकर उसमें पानी और चीनी डालें। कुछ ही मिनटों में फलाहारी हलवा तैयार करें। इस हलवे में किसी तरह की मेवा डालने की जरूरत नहीं पड़ती। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मखाना खीर - फोटो : instagram
मखाना खीर

सावन के महीने में मखाना खीर बनाकर आप भोलेनाथ को इसका भोग भी लगा सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान होता है। इसलिए इस सावन बिना देर किए झटपट मखाना खीर तैयार करें। इसका आप भोग भी लगा सकते हैं, और फलाहारी होने की वजह से आप इसका सेवन भी कर सकते हैं। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें