साबूदाना खिचड़ी
- फोटो : instagram
साबूदाना खिचड़ी
यह झटपट बन जाती है और फुल एनर्जी देती है। इसे बनाने के लिए भीगा हुआ एक कप साबूदाना, एक उबला आलू, भुनी हुई दो चम्मच मूंगफली, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता, सेंधा नमक, घी की आवश्यकता होगी।
साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि
- साबूदाना को अच्छे से धोकर 6-7 घंटे के लिए भिगो दें।
- कड़ाही में घी गरम करें, उसमें हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डालें।
- कटे हुए उबले आलू डालकर हल्का भूनें।
- अब साबूदाना, सेंधा नमक और भुनी मूंगफली डालें।
- धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं जब तक साबूदाना पारदर्शी हो जाए।
- ऊपर से नींबू रस और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
-