फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar Vrat Recipe 2024: सावन के दूसरे सोमवार पर महादेव को लगाएं मखाने की खीर का भोग

Mon, 29 Jul 2024 09:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सावन के दूसरे सोमवार पर आप महादेव को मखाने की खीर का भोग लगा सकते हैं। आइए आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
मखाने की खीर - फोटो : instagram
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024: सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का काफी महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सावन के सोमवार के दिन महादेव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है, भोलेनाथ उनके कष्ट हर लेते हैं। यही वजह है कि सावन के सोमवार के दिन महादेव के भक्त कांवड़ यात्रा पर भी निकलते हैं। बहुत से लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन व्रत उपवास भी रखते हैं।

इस व्रत में फलाहारी चीजों का ही सेवन करना चाहिए। ऐसे में हम आपको मखाने की खीर बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी सोमवार के व्रत में मखाने की खीर बनाकर महादेव को भी इसका भोग लगाएं और खुद भी इसका सेवन करें। मखाने की खीर में कई ऐसे तत्व मौजूद रहते हैं, जिस वजह से इसके सेवन से व्रत में भी आपको ताजगी का एहसास रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
मखाने की खीर - फोटो : instagram
मखाने की खीर बनाने के लिए सामान
  • मखाने - 1 कप
  • दूध - 1 लीटर
  • चीनी - 1/2 कप 
  • घी - 1 टेबलस्पून
  • काजू ़
  • किशमिश
  • बादाम 
  • पिस्ता 
  • इलायची पाउडर 
  • केसर  
विज्ञापन

3 of 6
मखाने की खीर - फोटो : instagram
विधि

मखाने की खीर बनाने के लिए आपको सबसे पहले मखाने भूनने हैं। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें। ध्यान रखें कि घी ज्यादा न हो, इसमें आपको मखाने भूनने हैं।

4 of 6
मखाने की खीर - फोटो : instagram
घी को गर्म करने के बाद इसमें मखाने डालें और हल्की आंच पर सुनहरा होने पर भूनें। जब मखाने भुन जाएं तो गैस बंद करके इसे एक साइड में रख दें। अब एक भारी भगोने या फिर भारी तले वाली कढ़ाही लेकर उसमें दूध उबालने रखें।
विज्ञापन

5 of 6
मखाने की खीर - फोटो : instagram
जब दूध उबलने जाए तो इसमें भुने हुए मखाने डालें। अब इसे लगातार चलाते रहें। जब दूध गाढ़ा हो जाए और मखाने नरम हो जाएं, तब इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इस खीर में इसमें कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता, और किशमिश डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मखाने की खीर - फोटो : instagram
सबसे आखिर में इसमें  इलायची पाउडर और केसर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आपकी ये खीर बनकर तैयार है। इसे कुछ देर ठंडा करें और फिर महादेव को खीर का भोग लगाएं। इस खीर का सेवन आप व्रत में भी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें