फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar Vrat Recipe 2024: सोमवार के व्रत के लिए ऐसे तैयार करें साबूदाना खिचड़ी

Mon, 22 Jul 2024 11:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आज आपका व्रत है तो आप बिना सोचे-समझे डिनर के लिए साबूदाना खिचड़ी तैयार कर सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 
विज्ञापन
1 of 7
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram
Sawan Somwar Vrat Recipe 2024: आज 22 जुलाई से सावन के पावन महीने की शुरुआत हो गई है। इस पूरे महीने लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से शिव-शंकर की पूजा करता है, महादेव उसके कष्ट हर लेते हैं।

इस पूरे महीने में जो सोमवार पड़ते हैं, उस दिन लोग व्रत-उपवास भी करते हैं। सोमवार के साथ-साथ सावन में लोग मंगला गौरी, एकादशी, प्रदोष, शिव तेरस और हरियाली तीज समेत कई सारे व्रत रखते हैं। इन सभी दिनों पर फलाहार का सेवन किया जाता है।

आज 22 जुलाई को ही सावन का पहला सोमवार पड़ा है। ऐसे में अगर आज आपका व्रत है और आप इस सोच में हैं कि खाने में क्या तैयार करें तो साबूदाना की खिचड़ी एक बेहतर विकल्प है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। 
विज्ञापन

2 of 7
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram

साबूदाना खिचड़ी बनाने का सामान
 
  • साबूदाना - 1 कप
  • मूंगफली - 1/2 कप ( भुनी हुई )
  • आलू - 1 
  • हरी मिर्च - 2-3 
  • करी पत्ता - 8-10 पत्ते
  • जीरा - 1 चम्मच
  • घी - 2-3 चम्मच
  • सेंधा नमक - स्वादानुसार
  • नींबू का रस - 1 चम्मच
  • धनिया पत्ती - सजावट के लिए
विज्ञापन

3 of 7
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram
विधि

साबूदाना बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसे अच्छी तरह से धोकर पांच से छह घंटे के लिए भिगोकर रखना है। जब ये सही से फूल जाए तो फिर साबूदाना को छलनी से छानकर अतिरिक्त पानी निकाल दें और इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें, ताकि यह पूरी तरह सूख जाए।

4 of 7
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram
अब एक कढ़ाई में घी गर्म करके इसमें जीरा डालें। जीरा जब सुनहरा होने लगे तो कढ़ाई में करी पत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च डालें और हल्का भूनें। इसके बाद आप कढ़ाई में उबले हुए कटे आलू डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
विज्ञापन

5 of 7
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram
आखिर में इसमें भिगोया हुआ साबूदाना और भुनी हुई मूंगफली डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसी बीच साबूदाना में अपने स्वाद के हिसाब से सेंधा नमक भी एड करें।
विज्ञापन

6 of 7
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram
अब इसे मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं। जब साबूदाना पारदर्शी हो जाए तो इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब गैस बंद करें और साबूदाना के ऊपर बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram
टिप्स

अगर आप चाहती हैं कि आपकी साबूदाना खिचड़ी बिना चिपके बन जाए तो इसे सही तरह से भिगोकर इसका पूरा पानी जरूर निकाल दें। जब ये पूरी तरह से सूख जाएगा, तभी ये खिला-खिला बनेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें