फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar Vrat 2022: सोमवार व्रत में बनाएं फलाहारी खिचड़ी, नहीं होगा भूख का एहसास

Sun, 24 Jul 2022 12:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Sabudana Khichdi
सावन का महीना शुरू हो चुका है। आने वाला सोमवार सावन का दूसरा सोमवार है। शिव के भक्त अक्सर इस महीने में सोमवार के दिन व्रत रखते हैं। सोमवार के दिन व्रत रखने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं और सारी मनोकामना पूरी करते हैं। अगर आप भी सावन के सोमवार में व्रत रखते हैं। तो फलाहार में साबुदाने की खिचड़ी को बनाएं। ये ना केवल दिनभर लगने वाली भूख को खत्म करेगा और साथ ही फटाफट बनकर तैयार हो जाएगा। तो चलिए जानें क्या है साबुदाना खिचड़ी को बनाने का तरीका।
विज्ञापन

2 of 4
साबुदाना
साबुदाने की खिचड़ी बनाने की सामग्री
साबुदाना, उबले हुए आलू, भुनी मूंगफली, करी पत्ता, एक इंच लंबा अदरक का टुकड़ा, दो से तीन हरी मिर्च, जीरा, ताजा घिसा नारियल, चीनी, एक चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच देसी घी, सेंधा नमक स्वादानुसार। 
विज्ञापन

3 of 4
sabudana receipe - फोटो : instagram
साबुदाने की खिचड़ी बनाने की विधि
साबुदाने की खिचड़ी बनाने में अक्सर साबुदाना कड़ाही में चिपक जाता है। ऐसे में फूली-फूली और बिना चिपकी साबुदाने की खिचड़ी बनानी है तो इन टिप्स को भी फॉलो करें। साबुदाने को कम से कम दो से तीन घंटे के लिए पानी में डालकर भिगो दें। जब साबुदाना भीग जाए तो इसे छानकर अलग रख लें। अब उबले हुए आलू को छील लें। साथ ही मूंगफली को भी भूनकर छिलका निकाल लें। 
 
विज्ञापन

4 of 4
साबूदाना
मूंगफली को छिलका हटाकर पीस लें। अब फूले हुए साबुदाने में मूंगफली का पाउडर, नमक अच्छे से मिला लें। किसी पैन को गैस पर गर्म करें। जब पैन गर्म हो जाए तो देसी घी डालकर गर्म करें। फिर इसमे जीरा चटकाएं। जीरा जब चटक जाए तो हरी मिर्च को डाल दें। साथ में अदरक को घिस कर डाल दें। साथ में आलू को टुकड़ों में काटकर डालें और भूनें। अच्छी तरह भून लेने के बाद इसमे साबुदाना डालें। इसे अच्छी तरह से भूने और साबुदाने के ट्रांसपैरेंट हो जाने का इंतजार करें। फिर गैस बंद कर हरी धनिया और नींबू का रस डालकर गर्मागर सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें