फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somvar Vrat: सावन में सोमवार व्रत हैं तो खाएं दही वाले आलू, बनाना है आसान

Mon, 18 Jul 2022 11:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दही वाले आलू बनाने की विधि - फोटो : iStock
सावन के महीने का पहला सोमवार आज है। ऐसे में बहुत सारे भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा के साथ ही व्रत भी रखते हैं। खासतौर पर महिलाओं की आस्था इस व्रत में विशेष रहती है। व्रत में बनने वाले फलाहार में ज्यादातर लोग आलू खाते हैं। क्योंकि ये फटाफट बन जाता है। लेकिन अगर आप केवल आलू खाना व्रत में पसंद नहीं करतीं तो दही वाले आलू को बनाकर तैयार करें। उबले आलू से तैयार ये फलाहार मात्र कुछ मिनटों में ही रेडी हो जाता है। तो चलिए जानें कैसे बनेंगे फलाहारी दही वाले आलू।
विज्ञापन

2 of 4
दही - फोटो : iStock
दही वाले आलू बनाने की सामग्री
दो चम्मच देसी घी, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच काली मिर्च, उबले आलू, सेंधा नमक स्वादानुसार, बारीक कटी हरी मिर्च, एक इंच लंबा अदरक का टुकड़ा, दो चम्मच कूट्टू का आटा, एक कप दही, एक कप पानी।
विज्ञापन

3 of 4
आलू
दही वाले आलू बनाने की विधि
एक पैन में देसी घी को गर्म कर लें। जब घी गर्म हो जाए तो जीरा डालकर चटकाएं। जीरा जब चटक जाए तो काली मिर्च को क्रश कर डाल दें। इसे भून लें साथ में उबले आलू को काटकर डालें। साथ में सेंधा नमक मिला दें। इसे अच्छी तरह से भूनें। 
विज्ञापन

4 of 4
दही वाले आलू - फोटो : iStock
अब एक दूसरे पैन में घी गर्म करें। इसे जीरा चटकाने के बाद हरी मिर्च, बारीक कटा अदरक, क्रश की हुई काली मिर्च डालें। जब ये थोडा सा भुन जाएं तो साथ में कुट्टू का आटा डाल दें। सबको अच्छे से मिलाएं। कुट्टू के आटे को अच्छी तरह से भूनने के बाद इसमे एक कप दही मिला दें। दही के साथ ही पानी भी डालें। अच्छे से मिलाते हुए पकने दें। साथ में फ्राई किए हुए आलू डाल दें। ढंककर कुछ देर पकने। जब तक कि पानी गाढ़ा ना हो जाए। बस तैयार हैं दही वाले आलू। इसे चाहे ऐसे ही खाएं या फिर सिंघाड़े के आटे या फिर कुट्टू के आटे की पूड़ी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें