फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Shivratri Vrat: फलाहारी रेसिपी में बनाएं साबुदाने की खीर, व्रत में मिनटों में हो जाएगी तैयार

Mon, 25 Jul 2022 12:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
sabudana ki kheer
सावन का महीना चल रहा है। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए भक्त सोमवार के दिन व्रत करते हैं। सोमवार व्रत में फलाहारी चीजें खाने की इजाजत है। जिसमे साबुदाना शामिल है। साबुदाने की खिचड़ी ज्यादातर लोग बनाकर खाना पसंद करते हैं। क्योंकि ये फटाफट बनकर तैयार हो जाती है। और लंबे समय तक पेट भरा रहता है। आप चाहे तो साबूदाने की खीर भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी साबुदाने की खीर।
विज्ञापन

2 of 4
sabudana - फोटो : istock
साबुदाने की खीर बनाने की सामग्री
साबुदाना एक कप, दूध एक लीटर, चीनी चार से पांच चम्मच या फिर अपने स्वाद के अनुसार, इलायची पाउडर एक छोटा चम्मच, कंडेस्ड मिल्क चार चम्मच, काजू, बादाम, पिस्ता।
विज्ञापन

3 of 4
sabudana ki kheer - फोटो : सोशल मीडिया
साबुदाना बनाने की विधि
साबुदाना की खीर बनाने के लिए सबसे पहले किसी भगोने में दूध रखकर उबाल लें। जब दूध में एक उबाल आ जाए तो गैस की आंच को बिल्कुल धीमा कर दें। फिर इस दूध में इलायची पाउडर डालें। साथ में मनचाहे ड्राई फ्रूट्स को काटकर डालें। आप चाहें तो काजू और बादाम के साथ ही किशमिश, छुहारा जैसे ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे खीर की मिठास बढ़ जाएगी और चीनी का इस्तेमाल कम करना पड़ेगा। ये ड्राई फ्रूट्स नेचुर स्वीटनर का काम करते हैं। ऐसे में इसे आसानी से खाया जा सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
sabudana ke kheer - फोटो : iStock
जब दूध में सारे ड्राई फ्रूट्स डाल दें तो इसे कम से कम पांच से दस मिनट तक पकने दें। फिर दूध में साबुदाना डाल दें। साबुदाना को दूध में डालने से पहले अच्छी तरह से धोकर रख लें। जिससे कि ये बिल्कुल साफ हो जाए। अब साबुदाना को धीमी आंच पर पकने दें। इसे पकने में कुछ समय लगेगा। जब साबुदाना अच्छी तरह से पक कर फूल जाए तो खीर में चीनी डाल दें। इससे पहले आप चाहें तो खीर में कंडेस्ड मिल्क भी डाल सकती हैं। चीनी गल जाए तो गैस बंद कर दें। बस ठंडाकर ड्राई फ्रूट्स को ऊपर से सजाकर गर्मागर्म सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें