Sawan Shivratri 2024: सावन का महीना भगवान शिव को काफी प्रिय है। ऐसे में इस पूरे महीने लोग सच्चे मन से महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। इस महीने में आने वाली मासिक शिवरात्रि को भी भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस सावन माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत 02 अगस्त 2024 शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।
ऐसी मान्यता है कि इस पूरे महीने जो भी व्यक्ति विधिपूर्व भगवान शिव की पूजा करता है, तो उसे मनवांछित फल मिलता है। ऐसे में लोग उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग भी लगाते हैं। बेल, धतूरा, भांग, दूध, दही आदि चीजों से बनी चीजें महादेव को अच्छी लगती हैं।
अगर सावन की शिवरात्रि के दिन आप महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाएं। यहां हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भोग आप भोलेनाथ को लगा सकते हैं।