Sawan Special Bhog For Lord Shiva: इस बार सावन का महीना 11 जुलाई, दिन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस पूरे महीने का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस महीने में महादेव को प्रसन्न कर लेता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। इस कारण हर कोई सच्चे मन से भोलेनाथ की प्रर्थना करता है।
अगर आप भी भगवान शिव को खुश करना चाहते हैं तो उनके लिए खास भोग तैयार करें। यदि आप सावन के महीने में महादेव के पसंदीदा पकवानों का भोग लगाएंगे तो इससे वो अवश्य ही खुश होंगे। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भोलेनाथ को अति प्रिय हैं।
विज्ञापन
2 of 6
पंचामृत
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंचामृत
बात भोलेनाथ के पसंदीदा भोग की हो रही है तो पंचामृत का नाम सबसे ऊपर आता है। ऐसे में आप चाहें तो दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बना पंचामृत भगवान शिव को अर्पित करें। ये सावन के महीने में सबसे पवित्र भोग माना जाता है। इसे बनाना भी काफी आसान है और आप व्रत में इसका सेवन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
साबुदाना खिचड़ी
- फोटो : instagram
साबुदाना खिचड़ी
भगवान शिव को फलाहार का भोग लगाने का सोच रहे हैं तो साबुदाना खिचड़ी तैयार करें। साबुदाना खिचड़ी बनाना काफी आसान है, इसे बनाने के लिए बस साबुदाना को कम से कम 6-7 घंटे के लिए भिगो दें, ताकि ये अच्छी तरह से फूल जाए। अब इसे अच्छी तरह से तैयार करें और फिर भोलेनाथ को इसका भोग अर्पण करें।
4 of 6
मालपुआ
- फोटो : Instagram
मालपुआ
शिवजी को चढ़ाने के लिए ये एक परफेक्ट विकल्प माना जाता है। इसे आप चाहें तो पहले से तैयार कर सकती हैं। मालपुआ बनाकर उसे फ्रिज में ठंडा करें, ताकि ये और अच्छे लगें। बस ध्यान रखें कि इसका सेवन आप व्रत में नहीं कर सकते।
विज्ञापन
5 of 6
मावा के लड्डू
- फोटो : AI
मावा के लड्डू
मावा के लड्डू खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसलिए आप सावन के महीने में इसे तैयार करके महादेव को इसका भोग लगा सकते हैं। खास बात ये है कि ये जल्दी खराब नहीं होते हैं तो इसे आप पहले से फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
चावल और दूध की खीर भी एक ऐसा पकवान है, जिसका भोग महादेव को अर्पित किया जा सकता है। यदि आप कुछ फलाहारी पकवान बनाना चाहते हैं तो खीर की जगह मखाने की खीर भी आप तैयार कर सकते हैं। मखाने की खीर खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।