फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Tips for Monsoon: बारिश में अनाज में घुन लग जाते हैं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Thu, 10 Jul 2025 12:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

kitchen tips for monsoon: मानसून में थोड़ी सी सावधानी आपके पूरे अनाज और रसोई के मसालों को सुरक्षित रख सकती है। कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप अपनी रसोई को इस बरसात में साफ-सुथरी और सुरक्षित बना पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
चावल में घुन और कीड़े - फोटो : Adobe
Kitchen Tips For Monsoon: मानसून का मौसम जहां एक ओर ठंडक और राहत लेकर आता है, वहीं रसोई में अनाज और मसालों के लिए एक बड़ी चुनौती भी लाता है। इस मौसम में नमी की वजह से दाल, चावल, आटा और अन्य अनाज में घुन और कीड़े लग जाते हैं, जिससे न सिर्फ स्वाद खराब होता है बल्कि स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंच सकता है। मानसून में थोड़ी सी सावधानी आपके पूरे अनाज और रसोई के मसालों को सुरक्षित रख सकती है। कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप अपनी रसोई को इस बरसात में साफ-सुथरी और सुरक्षित बना पाएंगे। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय, जो बरसात में अनाज और मसालों में घुन व कीड़े लगने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
एयरटाइट डिब्बों का करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe Stock
एयरटाइट डिब्बों का करें इस्तेमाल

बारिश में नमी अनाज की सबसे बड़ी दुश्मन है। दाल-चावल हो या मसाले हों, उन्हें प्लास्टिक या कांच के एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। ढक्कन टाइट हो और हर बार इस्तेमाल के बाद तुरंत बंद करें। इससे उन तक नमी नहीं पहुंच पाती और कीड़े लगने की आशंका कम रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
नीम की पत्तियां - फोटो : iStock
नीम की पत्तियां

नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। चावल, दाल या गेहूं के डिब्बों में कुछ सूखी नीम की पत्तियां डाल दें। ये घुन और कीड़ों को दूर रखती हैं। 
 

4 of 6
हींग या लौंग का प्रयोग  - फोटो : Adobe Stock
हींग या लौंग का प्रयोग 

दाल या चावल में दो तीन लौंग या एक छोटी चुटकी हींग डाल देने से नमी और कीड़े नहीं लगते। लौंग की तेज सुगंध घुन को दूर रखती है। 
विज्ञापन

5 of 6
अनाज धूप में रखें - फोटो : Adobe stock
सूरज की धूप में सुखाएं अनाज

अगर मौसम साफ हो तो हर 15 दिन में अनाज को दो-तीन घंटे के लिए धूप में रखें। इससे उनमें जमी नमी निकल जाती है और कीड़े लगने की संभावना कम हो जाती है। चावल को धूप में न फैलाकर छांव में या घर के अंदर ही फैलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नमक के पैकेट रखें - फोटो : Adobestock
नमक के पैकेट रखें

अगर आप लंबे समय तक अनाज स्टोर करना चाहते हैं तो कंटेनर में एक छोटा सिलिका पैकेट या कपड़े में बांधकर थोड़े से नमक का पैकेट रख सकते हैं। ये नमी सोख लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें