फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar Vrat Recipes: सिर्फ इन तीन सामग्री से बनाएं ये व्रत के स्नैक्स, 10 मिनट में होते हैं तैयार

Mon, 14 Jul 2025 12:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan Somwar Vrat Snacks Recipes: यहां आपको सावन सोमवार व्रत के लिए चार फलाहारी स्नैक्स की रेसिपी बताई जा रही है जो सिर्फ 10 मिनट में बनाई जा सकती है। इस व्रत के स्नैक्स को तीन चीजों से बना सकते हैं और दो-तीन दिन स्टोर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
व्रत के लिए झटपट वाले फलाहारी स्नैक्स - फोटो : Adobe stock
Sawan Somwar Vrat Snacks Recipes: सावन में सोमवार में व्रत रखा जाता है। सावन व्रत में अन्न नहीं खाया जाता है और फलाहार व सात्विक भोजन का सेवन होता है। व्रत के दौरान हल्की-हल्की भूख लगना भी सामान्य है। ऐसे में कुछ ऐसी फलाहारी रेसिपी बनाएं जो झटपट तैयार हो जाती हों और जिसे बनाने में बहुत अधिक सामग्री की भी जरूरत न हो। फलाहारी व्रत के स्नैक्स में कई विकल्प हैं जो पौष्टिक, झटपट वाले और कम सामग्री में तैयार हो जाते हैं। 

आलू वाली व्रत की रेसिपी से अलग, मखाने, नारियल, केला, या पनीर जैसी पौष्टिक चीजों से इन स्नैक्स को आसानी और कम वक्त में बना सकते हैं। कुछ स्नैक्स तो ऐसे हैं जिन्हें तो से तीन दिन स्टोर करके भी रखा जा सकता है। यहां आपको सावन सोमवार व्रत के लिए चार फलाहारी स्नैक्स की रेसिपी बताई जा रही है जो सिर्फ 10 मिनट में बनाई जा सकती है। इस व्रत के स्नैक्स को तीन चीजों से बना सकते हैं और दो-तीन दिन स्टोर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Falahari Namkeen - फोटो : Adobe stock
रोस्टेड मखाना 

व्रत के स्नैक्स में सबसे आसानी से रोस्टेड मखाना बना सकते हैं। इसके लिए घी में मखाने को सुनहरा होने तक भूनें। जब वह क्रिस्पी हो जाए तो उसमें सेंधा नमक मिला सकते हैं। सिर्फ मखाने और सेंधा नमक को मिलाकर आप फलाहारी कुरकुरी नमकीन बना सकते हैं। जिसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके आप हफ्तेभर तक खा सकते हैं। ये जल्दी बन जाने वाली रेसिपी है और भूख को नियंत्रित रखने के साथ ही एनर्जी बढ़ाती है।
विज्ञापन

3 of 5
पनीर टिक्का - फोटो : Instagram
फलाहारी पनीर टिक्का

पनीर में प्रोटीन होता है, कैल्शियम और विटामिन बी 12 जैसे पोषक तत्व होते हैं। उपवास के दौरान पनीर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए पनीर को मोटे टुकड़ों में काटकर सेंधा नमक मिलाएं। फिर तवे पर घी डालकर सेंक लें। पनीर बाहर से क्रिस्पी और अंदर से हल्के सॉफ्ट बन जाएंगे। भुना पिसा जीरा, अमचूर पाउडर या व्रत में आप जिन मसालों का सेवन करते हैं, ऊपर से स्प्रिंकलर करके व्रत में खा सकते हैं। इसे दो तीन दिन स्टोर करने के लिए पनीर को शाँटे करके एयरटाइट डिब्बे में रखें। 

4 of 5
चिप्स रेसिपी (प्रतिकात्मक) - फोटो : instagram
कुट्टू चिप्स

कुट्टू की पूड़ी और परांठे तो खाए होंगे लेकिन कुट्टू चिप्स भी काफी स्वादिष्ट लगता है। कूट्टू के आटे में थोड़ा पानी और नमक मिलाकर सख्त आता गूंथ दें। छोटी-छोटी पूरियां बेलें, कांटे से उसमें छेद करके धीमी आंच पर तलें। ये चिप्स जैसे बन जाएंगे , जिसे दो तीन दिन स्टोर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केले से बनाए फलाहारी खाना - फोटो : Freepik.com
केला नारियल रोल्स

कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो तो केले से हेल्दी स्नैक्स बना सकते हैं। इसके लिए पके हुए केले को शहर में डालकर मैश करें। इसे नारियल के बुरादे में रोल करें और तैयार हैं हेल्दी रोल्स, जिन्हें आप तीन से चार दिन स्टोर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें