परतदार और कुरकुरे तले हुए समोसे उत्तर भारतीय व्यंजनों में सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड स्नैक्स में से एक हैं। इनमें पेस्ट्री जैसी परत होती है लेकिन इन्हें स्वादिष्ट और मसालेदार आलू और हरी मटर से भरा जाता है। लोगों को अगर नाश्ता करना होता है तो वह चाय के साथ गर्म-गर्म समोसे खाते हैं। यह हमारे खाने का अहम हिस्सा है। समोसा हर मौके पर पकाया और खाया जाता है। हालांकि, लोग इसे बाजार से खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं , लेकिन क्या आपको पता है कि आप भी बाजार जैसा समोसा अपने घर पर बनाकर हर किसी का दिल जीत सकते हैं। आज की हमारी रेसिपी आपको सबसे परतदार, सबसे स्वादिष्ट, बिल्कुल बेहतरीन पंजाबी समोसा या आलू समोसा बनाने में मदद करेगी। आइए रेसिपी पर एक नजर डालते हैं।