फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन रेसिपी: सचिन तेंदुलकर बन गए शेफ, बेटी सारा के लिए बना रहे मैंगो कुल्फी

Wed, 27 May 2020 12:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
क्रिकेट के भगवान मैदान पर तो अपना करिश्मा दिखाते ही हैं। लेकिन वो जब रसोई में होते हैं तो वहां भी उनके हाथों का जादू नजर आ जाता है। अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर पत्नी अंजलि और बेटी सारा के लिए लॉकडाउन में सचिन शेफ बन गए और रसोई में पहुंच मैंगो कुल्फी बनाई। अगर आप भी इस खास तरह की कुल्फी को बनाना चाहते हैं तो क्रिकेटर से शेफ बने सचिन का ये वीडियो मिस न करें।


 
विज्ञापन

2 of 5
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इस वीडियो को बनाने के साथ ही कैप्शन भी लिखा है। 'शादी की 25वीं सालगिरह पर घर में सभी को सरप्राईज देने के लिए ये मैंगो कुल्फी बनाई है।' सचिन की बनाई कुल्फी उन्हीं की तरह काफी खास है। 

 


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
वीडियो में सचिन आम के अंदर से गूदा निकालकर उसमें कुल्फी भरना बता रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे कुल्फी बनानी है। कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबालकर ठंडा कर लें। फिर इसे आम के अंदर (जिसकी गुठली निकालकर खोखला किया गया है) उसमें भर लें। इसके बाद इसे आम के ऊपरी हिस्से से ढंक कर चार घंटे के लिए डीप फ्रीजर में डाल दें। यहीं नहीं वीडियो में सचिन कुल्फी बनने के बाद उसे टेस्ट भी करते नजर आ रहे हैं। 

 

4 of 5
अगर आप मैंगो कुल्फी बनाना चाहते हैं तो इसके लिे चाहिए दो कप दूध, एक कप कंडेस्ड मिल्क, दो आम छिले हुए, इलायची पाउडर, केसर, स्वादानुसार चीनी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले दूध, कंडेस्ड मिल्क, आम, चीनी को मिलाकर पीस लें। अब इस मिश्रण में इलायची और केसर भी मिला लें। अब इस मिक्सचर को कुल्फी के सांचे या छोटी कटोरियों में डालकर जमने के लिए फ्रीजर में रख दें। करीब पांच से छह घंटे बाद जब ये अच्छे से जम जाए तो ऊपर से पिस्ता और केसर के कुछ रेशे डालकर सर्व करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें