फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज डे 2024: पार्टनर से प्यार का इजहार करने के लिए तैयार करें कोकोनट रोज लड्डू, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Wed, 07 Feb 2024 09:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने पार्टनर को रोज डे के दिन खुश करना चाहती हैं, तो उन्हें गुलाब के साथ-साथ कोकोनट रोज लड्डू बना कर खिलाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
कोकोनट रोज लड्डू - फोटो : instagram
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी रोज डे से होती है। इस दिन लोग अपने साथी को लाल गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं। लाल गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में हर कोई अपने पार्टनर को गुलाब तोहफे में देता है। बहुत से लोग गुलाब के फूल के साथ एक स्पेशल मैसेज वाला कार्ड लिखते हैं, ताकि इस संदेश के जरिए वो अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास दिला सकें। बहुत से लोग तो इस दिन अपने पार्टनर का पसंदीदा खाना बनाते हैं।

अगर आपका पार्टनर भी फूडी है, और आप उसके लिए कुछ खास बना सकते हैं। यहां बात रोज डे की हो रही है, ऐसे में अपने पार्टनर के लिए इस खास दिन गुलाब से ही कोई डिश बना सकते हैं। अगर आप इसके लिए विकल्प तलाश कर रहे हैं तो कोकोनट रोज लड्डू एक बेहतर विकल्प हैं। आप अपने पार्टनर के लिए खास तरीके से लड्डू तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रोज डे 2024
कोकोनट रोज लड्डू बनाने का सामान

11/2 कप सूखा नारियल
1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
1 बड़ा चम्मच गुलाब का शरबत
2 बड़े चम्मच गुलाब जल
2 चम्मच घी
विज्ञापन

3 of 7
रोज डे 2024
1/2 कप पिसे हुए मिक्स ड्राई फ्रूट्स
1 मुट्ठी भुनी हुई मूंगफली
मुट्ठी भर बादाम
गुलाब की पंखुड़ियां

4 of 7
रोज डे 2024 - फोटो : Social Media
विधि

कोकोनट रोज लड्डू बनाना बेहद ही आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन गरम करें और उसमें 1 टीस्पून घी डालें। जब घी गर्म होने लगे तो उसमें सभी सूखे मेवे डालें। सूखे मेवे जब सही तरह से भुन जाएं तो उसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें।
विज्ञापन

5 of 7
रोज डे 2024 - फोटो : istock
इसके बाद उसी पैन में 1 चम्मच घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें सूखा नारियल डालें और अच्छे से चलाएं। जब नारियल पक जाए तो इसमें कंडेंस्ड मिल्क, गुलाब का शरबत, गुलाब जल डालकर सही से मिक्स करें।
विज्ञापन

6 of 7
रोज डे 2024 - फोटो : istock
इसे पकाते वक्त ध्यान रखें कि इसे आपको लगातार चलाना है। जब ये मिक्सचर सही तरह से पक जाए तो इसमें भुने हुए मेवे को क्रश कर डालें। इसके साथ ही गुलाब की पंखुड़ियों को भी इसी में डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोकोनट रोज लड्डू - फोटो : instagram
बस आपका ये मिश्रण तैयार है। ऐसे में गैस बंद करके इसे हल्का ठंडा होने दें और फिर इसके लड्डू बना लें। बस आपके कोकोनट रोज लड्डू तैयार हैं। इसे आप अपने पार्टनर को तोहफे में दे सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें