फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rice Cooker Vs Bowl: चावल कुकर में पकाना बेहतर या भगोने में? जानिए कौन-सा तरीका है सबसे सही

Wed, 01 Jul 2026 02:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Rice Cooking Tips: चावल पकाने के लिए कुकर और भगोना दोनों ही लोकप्रिय तरीके हैं। यदि आपका उद्देश्य जल्दी और सुविधाजनक खाना बनाना है, तो प्रेशर कुकर बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, यदि आप दानों को अधिक अलग-अलग, बनावट को नियंत्रित और अतिरिक्त स्टार्च निकालना चाहते हैं, तो भगोने में चावल पकाना अधिक उपयुक्त माना जाता है। सही तरीका आपके स्वाद, समय और पोषण संबंधी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
1 of 5
कुकर या भगोना, किसमें पकाएं चावल - फोटो : AI

 

How To Cook Perfect Rice: चावल भारतीय रसोई में सबसे अधिक बनाए जाने वाला पकवान है। दाल-चावल, राजमा चावल और सांभर राइज से लेकर बिरयानी और पुलाव तक, लगभग हर व्यंजन के साथ चावल शामिल होता है। चावल बनाने की विधि में कुछ अंतर हो सकता है लेकिन सबसे ज्यादा सवाल लोगों को मन में ये होता है कि, चावल को प्रेशर कूकर में पकाना चाहिए या भगोने में बनाना चाहिए?

कुछ लोग चावल को भगोने में पकाते हैं, वहीं कई घरों में चावल को प्रेशर कूकर में बनाया जाता है। लेकिन दोनों में से सही तरीका क्या है, और किस बर्तन से चावल में पोषण बढ़ता या घटता है, ये जरूर जानना चाहिए। 

हालांकि दोनों तरीकों के अपने-अपने फायदे हैं। प्रेशर कुकर कम समय और ईंधन में चावल तैयार कर देता है, जबकि भगोने में पकाने से पानी की मात्रा और चावल की बनावट पर अधिक नियंत्रण रहता है। कुछ लोग मानते हैं कि भगोने में अतिरिक्त स्टार्च निकालने से चावल हल्के लगते हैं, जबकि कुछ विशेषज्ञ बताते हैं कि चावल का माड़ (स्टार्च वाला पानी) फेंकने से कुछ पोषक तत्व भी कम हो सकते हैं।

यहां जानिए कि स्वाद, पोषण, समय, गैस की बचत, बनावट, सुविधा और स्वास्थ्य जैसे सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के आधार पर दोनों तरीकों में से क्या ज्यादा बेहतर रहेगा, ताकि आप अपनी जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुन सकें

 

विज्ञापन

2 of 5
कुकर या भगोना, किसमें पकाएं चावल - फोटो : AI

कुकर में चावल पकाने के फायदे
 

प्रेशर कुकर आज अधिकांश भारतीय घरों में इस्तेमाल होता है। इसके प्रमुख फायदे हैं, जैसे-

  • कम समय में चावल तैयार हो जाते हैं।

  • गैस और बिजली की बचत होती है।

  • कम मेहनत में पकाना आसान।

  • रोजमर्रा के उपयोग के लिए सुविधाजनक।

  • पानी की सही मात्रा रखने पर चावल मुलायम बनते हैं।

  • बड़ी मात्रा में चावल भी आसानी से पकाए जा सकते हैं।



कुकर में चावल पकाने की कुछ सीमाएं
 

  • पानी अधिक होने पर चावल चिपचिपे हो सकते हैं।

  • एक सीटी ज्यादा होने पर दाने टूट सकते हैं।

  • हर किस्म के चावल के लिए एक जैसा समय उपयुक्त नहीं होता।

  • बनावट पर नियंत्रण अपेक्षाकृत कम रहता है।

विज्ञापन

3 of 5
कुकर या भगोना, किसमें पकाएं चावल - फोटो : AI

भगोने में चावल पकाने के फायदे


पारंपरिक तरीके से चावल पकाने के लिए भगोने का उपयोग आज भी कई घरों और पेशेवर रसोइयों द्वारा किया जाता है। भगोने में चावल बनाने के कई लाभ हैं, जैसे-

  • दाने अधिक अलग-अलग और फूले हुए बन सकते हैं।

  • पानी की मात्रा को पकाते समय समायोजित किया जा सकता है।

  • अतिरिक्त स्टार्च निकालने का विकल्प मिलता है।

  • पुलाव या लंबे दाने वाले चावल के लिए उपयोगी।

  • चावल की बनावट पर बेहतर नियंत्रण।



भगोने में चावल पकाने की कुछ सीमाएं

  • अधिक समय लगता है।

  • गैस की खपत बढ़ सकती है।

  • लगातार निगरानी की आवश्यकता होती है।

  • पानी निकालते समय सावधानी जरूरी होती है।

4 of 5
कुकर या भगोना, किसमें पकाएं चावल - फोटो : AI

पोषण के लिहाज से कौन बेहतर?

भगोने या कूकर, दोनों में से कौन से तरीके से चावल बनाना पोषण के लिहाज से बेहतर है, ये इस बात पर निर्भर करता है कि चावल कैसे पकाए जाते हैं। ध्यान देने योग्य बातें हैं, 
 

  • यदि भगोने से अतिरिक्त पानी निकाल दिया जाता है, तो कुछ पानी में घुलनशील पोषक तत्व भी कम हो सकते हैं।

  • दूसरी ओर, अतिरिक्त स्टार्च भी कम हो सकता है।

  • कुकर में कम पानी के साथ पकाने पर अधिकांश पोषक तत्व चावल में ही बने रहते हैं।

  • ब्राउन राइस और अन्य साबुत अनाज वाले चावल, चाहे जिस तरीके से पकें, सफेद चावल की तुलना में अधिक फाइबर प्रदान करते हैं।


स्वाद और बनावट में अंतर

कुकर और भगोने में चावल पकाने पर उसके स्वाद और बनावट का अंतर देखा जाता है।

कुकर

  • मुलायम और हल्के नम चावल बनते हैं।

  • रोजमर्रा के भोजन के लिए उपयुक्त बनता है।


भगोना

  • दाने अधिक अलग-अलग रह सकते हैं।

  • पुलाव, फ्राइड राइस और विशेष व्यंजनों के लिए पसंद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुकर या भगोना, किसमें पकाएं चावल - फोटो : AI

समय और सुविधा की तुलना
 

  • प्रेशर कुकर में चावल बनाने में कम समय लगता है, जबकि भगोने में अधिक समय लगता है।
  • भगोने में चावल पकाते समय अधिक निगरानी की जरूरत होती है, जबकि कुकर में सीटी पर ध्यान दिया जाता है।
  • कुकर में गैस की खपत कम होती है और भगोने में ज्यादा गैस खर्च होती है।
  • दानों पर नियंत्रण प्रेशर कुकर पर मध्यम लगता है और भगोने पर अधिक लगता है।
  • कुकर में चावल पकाना शुरुआती लोगों के लिए आसान होता है, जबकि भगोने के लिए थोड़ा अनुभव जरूरी है।



परफेक्ट चावल बनाने के आसान टिप्स
 

  • चावल को पकाने से पहले अच्छी तरह धो लें।

  • जरूरत हो तो 20-30 मिनट तक भिगो सकते हैं।

  • चावल की किस्म के अनुसार पानी की मात्रा तय करें।

  • पकने के बाद 5-10 मिनट ढककर रखें।

  • परोसने से पहले कांटे से हल्का फुलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें